फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saurabh Shukla recalls kick movie shooting incident when assistant say him afraid from salman khan character

Saurabh Shukla: मुझे सलमान से डरने के लिए कहा गया…, सौरभ शुक्ला ने साझा किया ‘किक’ का दिलचस्प किस्सा

Sun, 16 Mar 2025 08:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 08:45 AM IST
सार

Saurabh Shukla: सौरभ शुक्ला ने ‘किक’ की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक विशेष सीन के दौरान उन्हें सलमान खान से डरने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
Saurabh Shukla recalls kick movie shooting incident when assistant say him afraid from salman khan character
सौरभ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @saurabhshuklafilms

विस्तार

अभिनेता सौरभ शुक्ला की गिनती बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने कई सारी हिट और बड़ी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी ने उनसे सलमान खान से डरने के लिए कहा था। आइए जानते हैं पूरे किस्से को विस्तार से।

विज्ञापन


 फिल्म के सेट पर क्या हुआ?
‘किक’ में सौरभ शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में थे। अभिनेता ने जैकलीन के पिता का किरदार निभाया था। डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में सौरभ ने एक सीन का जिक्र करते हुए कहा, "सलमान का किरदार पहली बार मेरी बेटी के बॉयफ्रेंड के तौर पर मुझसे मिलने आया है। दिलचस्प बात यह है कि सीन इस तरह से लिखा गया है कि वह मुझसे मेरी सैलरी, मेरी बचत आदि के बारे में पूछता है। इसलिए जब मुझसे यह सवाल पूछा गया तो मैंने इस तरह से प्रतिक्रिया दी कि दर्शकों को लगा कि मैं उस सवाल से हैरान हूं।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: वडोदरा सड़क हादसे के बाद लॉ स्टूडेंट पर फूटा जान्हवी का गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान के सामने डरने को बोला गया?
अभिनेता ने आगे कहा, "सीन शूट होने के बाद, सलमान के एक असिस्टेंट मेरे पास आए और कहा कि मुझे उस सीन में अपनी प्रतिक्रिया बदलनी होगी। असिस्टेंट को लगा कि मुझे सलमान के देवी लाल सिंह के सामने डरे हुए जैसा व्यवहार करना चाहिए। जब मैंने यह तर्क देने की कोशिश की कि इस तरह की प्रतिक्रिया का कोई मतलब नहीं है, तो उनके सहायक ने बताया कि सलमान को शायद यह प्रतिक्रिया पसंद ना आए। सलमान ने अपने असिस्टेंट को बुलाया और उससे कहा कि वह मुझे बिल्कुल भी परेशान न करे। उन्होंने उससे कहा कि मेरी एक्टिंग बिल्कुल सही थी और यह सीन के लिए एकदम सही रिएक्शन था।”


यह खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav: छोटे कद के कारण अधूरा रहा आर्मी में जाने का सपना, गरीबी नहीं छीन पाई चेहरे की मुस्कान


सलमान खान का वर्क फ्रंट
फिल्म ‘किक’ में रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण और निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ने किया था। सलमान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, जो इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में उनका साथ रश्मिका मंदाना देंगी। इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed