फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanaya Irani shared her casting couch experience both in South and Hindi film industry Know What she says

Sanaya Irani: टीवी शोज करते वक्त सनाया को ऑफर हुई थीं फिल्में, साउथ निर्देशकों को लेकर किया यह खुलासा

Mon, 05 Aug 2024 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Aug 2024 01:03 PM IST
सार

इसके अलावा सनाया ने कहा कि बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक ने उन्हें बुलाया था। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि मैं एक म्यूजिक वीडियो के लिए ऑडिशन दे रही हूं, लेकिन यह एक फिल्म थी।

विज्ञापन
Sanaya Irani shared her casting couch experience both in South and Hindi film industry Know What she says
सनाया ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @sanayairani

विस्तार

टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में 'खुशी कुमारी गुप्ता' की भूमिका के लिए प्रसिद्ध सनाया ईरानी आज भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि टीवी शोज के दौरान उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन


सनाया ने सुनाया किस्सा
हाउटरफ्लाई के साथ एक साक्षात्कार में कास्टिंग काउच की घटना को करते हुए अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके रंग के कारण उन्हें टाइपकास्ट किया गया था। सनाया ने बताया कि बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक ने उन्हें बुलाया और उनके साथ बहुत बदतमीजी की। साउथ की एक घटना को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "बहुत पहले, साउथ का एक व्यक्ति मुझसे एक फिल्म के लिए मिलना चाहता था। उस समय मैं फिल्में नहीं करना चाहती थी। लेकिन, वह व्यक्ति मुझसे मिलने के लिए बेताब था। इसलिए मैं बस चली गई और मिलने के बाद, उसने कहा कि 'हमें काम करने वाले व्यक्ति की जरूरत है'। मैंने कहा कि तो क्या मैं काम करने वाली व्यक्ति नहीं हूं।
विज्ञापन


बॉलीवुड निर्देशक ने ऐसा किया था व्यवहार
इसके अलावा सनाया ने पिछले दिनों यह भी कहा था कि बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक ने उन्हें बुलाया था। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि मैं एक म्यूजिक वीडियो के लिए ऑडिशन दे रही हूं, लेकिन यह एक फिल्म थी। मैंने सचिव से कहा, 'मैं यह नहीं करूंगी'। इस पर उसने कहा, 'प्लीज सर नाराज हो जाएंगे, बस एक बार उनसे बात कर लो'।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ने बिकनी पहनने की हुई थी डिमांड
सनाया ने आगे बताया कि उन्होंने निर्देशक ने बात की तो उन्होंने आधे घंटे बाद कॉल करने के लिए कहा था। अभिनेत्री ने जब आधे घंटे बाद फोन किया तो उन्होंने कहा, 'मैं एक बड़ी फिल्म बना रहा हूं। इसमें कई बड़े हीरो हैं और आपको बिकनी पहननी होगी।' और मैंने कहा, 'और मेरा किरदार क्या है?' इस पर उन्होंने कहा, 'क्या आपको बिकनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है?' वह मेरे साथ थोड़ा रूखा व्यवहार कर रहे थे और मैंने फोन काट दिया।"
 

Sunny Kaushal: सनी कौशल ने 'हसीन दिलरुबा' उर्फ तापसी पन्नू से की गुजारिश, बोले- रानी जी मैं क्लिनिक जा...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed