Samwad 2025: ‘छोरी’ में नुसरत भरुचा को ही क्यों किया गया कास्ट? निर्देशक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा; यहां पढ़ें
Vishal Furia: 17 अप्रैल, 2025 को अमर उजाला संवाद के मंच पर अभिनेत्री नुसरत भरुचा, निर्देशक विशाल फुरिया और डायलॉग राइटर दिव्य प्रकाश दुबे ने शिरकत की। इस दौरान डायरेक्टर विशाल ने फिल्म में नुसरत को कास्ट करने की दिलचस्प कहानी सुनाई। पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2025 के दो दिवसीय अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में ‘छोरी 2’ की टीम ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अभिनेत्री नुसरत भरुचा, निर्देशक विशाल फुरिया और फिल्म के डायलॉग राइटर दिव्य प्रकाश दुबे ने शिरकत की। 17-18 अप्रैल तक चले संवाद कार्यक्रम में निर्देशक विशाल फुरिया ने ‘छोरी 2’ में नुसरत भरुचा को कास्ट करने की कहानी साझा की। पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा…
‘हम दोनों बॉक्स से निकलना चाहते थे’
नुसरत भरुचा को ‘छोरी 2’ में कास्ट करने को लेकर निर्देशक विशाल फुरिया ने कहा, ‘मैं और नुसरत जिस इंडस्ट्री में हैं। वहां हॉरर का भी वर्षों से एक टेम्प्लेट है। हॉरर फिल्में इस तरह से बन रही हैं कि उसमें थोड़े से कुछ एक सीन डाल देंगे फिर एक गाना, थोड़ा हॉरर कर देंगे और बन गई हॉरर फिल्म। एक्टर,डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को वही फिल्म बनानी है, जैसी पहले से बनती आ रही है। नुसरत ने कहा कि हर एक्टर कुछ नया ढूंढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है, हर एक्टर नया नहीं ढूढ़ता। सबको वही पुरानी वाली चीजें ही करनी हैं। वह नया नहीं करेंगे।
‘खासकर नए डायरेक्टर के साथ तो बिल्कुल भी नहीं। मैं खुद एक फिल्म बना चुका था, वह सफल भी थी। फिर भी मेरे साथ उन्हें काम नहीं करना था। ऐसे में यह होता है कि आप अपने जैसी सोच वाले को ढूंढने लगते हो। मैं नुसरत से एक प्रोजेक्ट के लिए मिला था। तब भी बात कुछ ऐसी ही हुई थी। मैं नया था और इन्हें भी एक बॉक्स में डाल दिया गया था। मुझे ये बोला गया था कि आप मिल लो नुसरत से पर उनके साथ हम काम नहीं करने वाले, बस मिल लो। मैं भी नया था हिंदी इंडस्ट्री में तो मुझे समझ नहीं आया कि अगर मैं काम नहीं करने वाला इनके साथ तो फिर मैं मिल क्यों रहा हूं इनसे?’
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: क्रिकेटर अजहरुद्दीन के इतने बड़े फैन कि बदल लिया अपना नाम, शायर अजहर ने साझा किया किस्सा
‘मेरी और नुसरत की भूख एक जैसी’
विशाल फुरिया ने आगे कहा, ‘जब मैं नुसरत से मिला तो हमारी मीटिंग बहुत अच्छी हुई। मुझे महसूस हुआ कि जो मेरी भूख है वही इनकी भी भूख है। हम दोनों एक बॉक्स से निकलना चाह रहे हैं। जब इस फिल्म की बात हुई तो हमारे प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा जिन्होंने नुसरत के साथ काम किया हुआ था। दोनों के मुंह से एक ही टाइम पर एक ही नाम निकला वो था नुसरत का नाम। इसके बाद हम इनसे मिले। नुसरत पहली और आखिरी पसंद थीं।’
यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: जहां आतंकी हमला हुआ दो दिन पहले वहीं थी अनुराग-इम्तियाज की बेटियां, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
‘छोरी 3’ का किया एलान
कार्यक्रम के दौरान ही विशाल फुरिया ने ‘छोरी’ के अगले किस्त का ऐलान कर दिया। जब निर्देशक से तीसरी किस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हां कोशिश है कि बनाएंगे। हर एक फिल्म का सीक्वल उसे मिले रिस्पॉन्स पर डिपेंड करता है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई है। यह बहुत अच्छा है। दिमाग में कुछ विचार हैं। यह जरूर बनेगी।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका एक प्रोसेस है और इसमें थोड़ा समय लगेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.