फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sampath Kumar aka Vishnuvardhan Death Anniversary Know Unknown Facts about Actors life and Career

Vishnuvardhan: इस कन्नड़ सुपरस्टार के नाम देश में सबसे लंबी सड़क, हेमा मालिनी संग डेब्यू, अमिताभ से हुई तुलना

Mon, 30 Dec 2024 06:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Dec 2024 06:21 PM IST
सार

विष्णुवर्धन साउथ सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। अपने चार दशक के करियर में अभिनेता ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्हें कन्नड़ सिनेमा के 'एंग्री यंग मैन' के नाम से भी जाना जाता था।

विज्ञापन
Sampath Kumar aka Vishnuvardhan Death Anniversary Know Unknown Facts about Actors life and Career
 विष्णुवर्धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है कि वह इंडस्ट्री में आकर अपनी छाप छोड़ दे। कुछ ऐसे कलाकार होते हैं, जो कुछ ऐसा कर जाते हैं कि युगों-युगों तक उनका नाम लिया जाता है। आज हम आपको ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ सिनेमा पर अपने अभिनय की ऐसी अमिट छाप छोड़ी की उनके नाम पर एक सड़क का निर्माण हो गया है। हम बात कर रहे हैं संपत कुमार की, जिन्हें  विष्णुवर्धन के नाम से भी जाना जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन


विष्णुवर्धन को मिलीं ये उपाधियां
विष्णुवर्धन साउथ सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। अपने चार दशक के करियर में अभिनेता ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्हें कन्नड़ सिनेमा के 'एंग्री यंग मैन' के नाम से भी जाना जाता था। यही नहीं, उन्हें उन्हें भारतीय सिनेमा का 'फीनिक्स' कहा जाता था। बात करें करियर की तो उनकी पहली मुख्य भूमिका नागराहावू में थी। 70 के दशक में विष्णुवर्धन ने न केवल अपनी अभिनेत्री पत्नी भारती के साथ, बल्कि दशक की टॉप दो अभिनेत्रियों - आरती और मंजुला के साथ भी एक बेहतरीन ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाई थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन की जमानत पर सुनवाई 3 जनवरी तक टली, जानें कैसे महीने भर तक खिंची 14 दिन की बेल
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉलीवुड एंट्री भी रही ब्लॉकबस्टर
अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में ही कर ली थी, उन्होंने 21 की उम्र में  बी.वी. कारंत और गिरीश कर्नाड की फिल्म वंश वृक्ष से की थी। बाद में अभिनेता ने हेमा मालिनी के साथ 'एक नया इतिहास' से बॉलीवुड में एंट्री भी ली थी। यह फिल्म न केवल एक ब्लॉकबस्टर थी, बल्कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना तीसरा कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला और यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट भी बन गया था। इसके अलावा साल 1991 में, वह लायन जगपति राव में दोहरी भूमिका में दिखाई दिए , जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना चौथा कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था।

यह खबर भी पढ़ें: WAVES Summit 2025: फिल्मी हस्तियों ने की ‘वेव्स समिट 2025’ की प्रशंसा, पीएम मोदी का जताया आभार



इस अभिनेता के नाम पर है सड़क का नाम
यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सिनेमा में अभिनेता के योगदान को देखते हुए उनके नाम पर एक सड़क का नाम भी रखा गया है। बेंगलुरु  में बनशंकरी मंदिर से केंगेरी तक 14.5 किलोमीटर तक फैली एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है। यह भारत में किसी अभिनेता के नाम पर बनी सबसे लंबी सड़क है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed