फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina appears before National Commission for Women issues written apology over objectionable remarks

Samay Raina: महिला आयोग के सामने पेश हुए कॉमेडियन समय रैना, आपत्तिजनक टिप्पणी पर मांगी लिखित माफी, जताया खेद

Tue, 15 Jul 2025 07:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Jul 2025 07:51 PM IST
सार

Samay Raina appears Before NCW: कॉमेडियन समय रैना ने डिजिटल शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी मामले में लिखित में माफी मांगी है। वे आज मंगलवार को महिला आयोग के सामने पेश हुए।

विज्ञापन
Samay Raina appears before National Commission for Women issues written apology over objectionable remarks
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना आज मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश हुए। कॉमेडियन ने यहां डिजिटल शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में माफी मांगी। समय रैना ने लिखित में माफी मांगते हुए खेद जताया। 

विज्ञापन


महिला आयोग ने लिया था संज्ञान
बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया था और समय रैना को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए तलब किया था। शो में की गईं टिप्पणियों को महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक माना गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने शो के इस कंटेंट पर कड़ी असहमति जताई। साथ ही समय रैना को जिम्मेदारी याद दिलाई।

विज्ञापन

समय रैना को दिया यह सुझाव
सुनवाई के दौरान समय रैना ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपकर अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को आश्वासन दिया कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। राष्ट्रीय महिला आयो की अध्यक्ष विजया राहतकर ने महिलाओं के प्रति, विशेष रूप से सार्वजनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने रैना को आगे से ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से बचने का निर्देश दिया। साथ ही रैना को सलाह दी कि वे अपने प्लेटफॉर्म का उपयोग महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए करें'।

समय रैना ने वकील के साथ शेयर की फोटो
महिला आयोग के समक्ष पेश होने के बाद समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वकील के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। उन्होंने अपने वकील हिमांशु शेखर को टैग करते हुए लिखा है, 'अपने मुख्य इंसान के साथ'। आयोग के निर्देश को स्वीकार करते हुए समय रैना ने भविष्य में जिम्मेदार और सम्मानजनक कंटेंट तैयार करने का वादा किया है। 

विज्ञापन

महिला आयोग ने कहा- 'कंटेंट की निगरानी करते रहेंगे'
समय रैना ने मौखिक रूप से और लिखित रूप से यह प्रतिबद्धता जताई है। एनसीडब्ल्यू ने अपने आधिकारिक बयान में दोहराया कि सामाजिक दृष्टिकोण को आकार देने में सार्वजनिक हस्तियों और प्रभावशाली लोगों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। आयोग ने आगे कहा कि वह मनोरंजन और डिजिटल मीडिया में कंटेंट की निगरानी करता रहेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि महिलाओं को सम्मानजनक और बिना किसी पूर्वाग्रह के चित्रित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed