फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu pens a heartfelt note after watching the final copy of Shakuntalam on Social Media

Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की फाइनल कॉपी देख भावुक हुईं सामंथा, बोलीं- यह फिल्म हमेशा मेरे करीब रहेगी

Tue, 14 Mar 2023 01:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Mar 2023 01:45 PM IST
सार

हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ की फाइनल कॉपी को देखने के बाद अपने विचार फैंस संग साझा किया है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu pens a heartfelt note after watching the final copy of Shakuntalam on Social Media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 'शाकुंतलम' में सामंथा ने मेनका और विश्वामित्र की बेटी शकुंतला की भूमिका निभाई है।  हाल ही में, सामंथा ने फिल्म की फाइनल कॉपी देखी है और इसे देखने के बाद सामंथा  काफी भावुक हो गई, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान किया है।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu pens a heartfelt note after watching the final copy of Shakuntalam on Social Media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने देखी ‘शाकुंतलम’ की फाइनल कॉपी
हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ की फाइनल कॉपी को देखने के बाद अपने विचार फैंस संग साझा किया है। सामंथा ने लिखा, ‘आखिरकार मैंने यह फिल्म देख ही ली। इस फिल्म को देखने के बाद गुणशेखर गरु, अब तुम्हारे पास मेरा दिल है। यह कितनी खूबसूरत फिल्म है। हमारे महान महाकाव्यों में से एक है। इसे कितने प्यार से जीवंत किया गया है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu pens a heartfelt note after watching the final copy of Shakuntalam on Social Media
सामंथा - फोटो : Samantha ruth prabhu instagram

सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
सामंथा ने आगे लिखा, ‘मैं अपने परिवार और दर्शकों के इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। जो भी यह फिल्म देखेगा वह इस प्यार भरी भावना में बह जाएगा। आप सभी बच्चे आप हमारी जादुई दुनिया से प्यार करने जा रहे हैं। मैं दिल राजू गरु और नीलिमा को इस  शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। शाकुंतलम हमेशा मेरे करीब रहेगा।’

Amitabh Bachchan: नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर गदगद हो उठे बिग बी, बोले- 'विदेश में बुलंद किया भारत का झंडा'

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu pens a heartfelt note after watching the final copy of Shakuntalam on Social Media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा मुख्य भूमिका में आएंगी नजर
आपको बता दें कि फिल्म 'शाकुंतलम' निर्देशक गुणशेखर द्वारा निर्मित और निर्देशित है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह प्रोजेक्ट गुणशेखर के साथ सामंथा की पहली साझेदारी है। इस फिल्म की कहानी राजा दुष्यंत और शकुंतला की पौराणिक कथा से प्रेरित है और महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान ‘शाकुंतलम’ से ली गई है। इस फिल्म में सामंथा और देव मोहन के अलावा अल्लू अरहा, सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ. मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नागल्ला, जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed