फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha ruth prabhu gets angry on paparazzi while coming out from gym

Samantha Ruth Prabhu: पैपराजी को देखते ही क्यों आगबबूला हुईं सामंथा? बोलीं- ‘बंद करो’, वीडियो वायरल

Tue, 17 Jun 2025 01:15 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 01:15 PM IST
सार

Samantha Loses Cool on Paparazzi: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो। 


 

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu gets angry on paparazzi while coming out from gym
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं। आइए जानते हैं आखिर किस बात पर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन। 

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो? 
वायरल वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु को जिम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह जिम के आउटफिट में दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में उन्हें फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। जब वह बाहर निकलती हैं, तो उनकी कार वहां नहीं दिखती है, जिस कारण वह मुड़कर वापस अंदर चली जाती हैं। वहीं, वीडियो में पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचते दिख रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर पैपराजी से कहा, ‘बंद करो, प्लीज।’ इतना कहकर वह घर जाने के लिए अपनी कार में बैठ जाती हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mahesh Jirawala: कौन हैं महेश जीरावला? जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हुए लापता, परिवार को मौत की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 


नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि मीडिया वालों के पास इतना समय कहां से आ जाता है कि वो कहीं भी आ जाते हैं। दूसरे यूजर ने पैपराजी को सलाह दी कि जो आपको इज्जत ना दें उनके पास नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि देखा लापरवाही का नतीजा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रूथ प्रभु को आखिरी बार निर्देशक राज और डीके की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वह अब ‘रक्त ब्रह्मांड’ और तेलुगु फिल्म ‘बंगारम’ पर काम कर रही हैं। सामंथा ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत पहली फिल्म ‘शुभम’ बनाई। इसमें उन्होंने एक कैमियो भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed