फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan show Bigg Boss 16 makers reveals the date of finale to be done in february 2023

Bigg Boss 16: क्या 'बिग बॉस 16' के फिनाले को बढ़ाया जाएगा आगे? मेकर्स ने शो को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sat, 17 Dec 2022 05:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Dec 2022 05:56 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' में प्रतिभागी कभी अपने झगड़े तो कभी लव एंगल से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इसे स्ट्रीम होते हुए आठ हफ्ते बीत चुके हैं। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 16 makers reveals the date of finale to be done in february 2023
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। टीवी रियलिटी शो को शुरू हुए आठ हफ्ते बीत चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के लड़ाई झगड़ों को दर्शक खूब एंजॉय करते हैं। करीब दो महीने पूरे होने के बाद ये टीवी रियलिटी शो टीआरपी में भी अच्छा स्थान बनाने में सफल हुआ है। अब खबर है कि मेकर्स ने इस टीवी रियलिटी शो को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिस कारण इस रियलिटी शो के फिनाले में अभी और वक्त लगने वाला है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को एक महीने के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले जहां इस शो का फिनाले जनवरी 2023 में होना तय था। अब इसे बढ़ाकर फरवरी 2023 के अंत तक टाल दिया गया है, जिसकी वजह से शो में हिस्सा लेने वाले सदस्य अभी और एक महीने के लिए फैंस को अपने खट्टी मीठी बातों से एंटरटेन करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, इस बार सीजन 'बिग बॉस 16' में कई बदलाव किए गए थे। शनिवार और रविवार को होने वाला सलमान खान का वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को रखा गया था, जिस वजह से सिर्फ वीकेंड ही नहीं वीक डेज की टीआरपी को लेकर भी मेकर्स को फायदा हुआ था। रविवार के दिन शेखर सुमन का एक स्पेशल सेगमेंट भी इस सीजन में शुरू कर दिया गया। इन बदलाव का इस शो को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है और मेकर्स इसे देखते हुए अभी शो को जारी रखना चाहते हैं और दर्शकों को एंटरटेमनेंट का डबल डोज देना चाहते हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो की टीआरपी काफी अच्छी रही है, जिसकी वजह से इस शो को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। बता दें कि इस शो ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के चर्चित बिग बॉस 13 की टीआरपी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसकी वजह से मेकर्स इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते हैं और दर्शकों के बीच बिग बॉस का क्रेज बरकरार रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed