फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan shares photo with mother salma aka Sushila Charak step mom Helen on Mothers Day says thanks to dad

Mothers Day: सलमान ने ट्वीट कर मां सलमा और हेलेन पर लुटाया प्यार, पिता को इस बात के लिए कहा शुक्रिया

Sun, 11 May 2025 04:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 May 2025 04:41 PM IST
सार

Happy Mothers Day 2025: आज रविवार 11 मई को मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया पर मां के लिए पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। सलमान खान ने भी एक खूबसूरत फोटो मां सलमा और सौतेली मां हेलेन के साथ शेयर की है। 

विज्ञापन
Salman Khan shares photo with mother salma aka Sushila Charak step mom Helen on Mothers Day says thanks to dad
सलमान खान, हेलेन, सलमा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

विस्तार

मदर्स डे पर फिल्मी सितारों ने भी मां के नाम कई खूबसूरत पोस्ट शेयर किए हैं। किसी ने मां के लिए दिल छूने वाला नोट लिखा है तो किसी ने पुरानी तस्वीरें शेयर कर मां के साथ यादें ताजा की हैं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी आज सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें वे मां सलमा खान के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में सौतेली मां हेलेन भी तस्वीर में हैं।

विज्ञापन


Salman Khan: सलमान ने 17 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, चंद मिनटों में ही डिलीट किया ट्वीट; ट्रोलर्स बोले- शर्म करो भाई

विज्ञापन

पिता सलीम खान को कहा शुक्रिया

सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मां और सौतेली मां दोनों पर प्यार लुटाया है। इसके साथ ही अपने पिता सलीम खान का शुक्रिया भी अदा किया है कि उनकी वजह से उनकी जिंदगी में मां के रूप में उन्हें इतनी प्यारी महिलाएं मिली हैं। सलमान खान ने लिखा है, 'दुनिया की सबसे अच्छी मांओं के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया डैड। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को हैप्पी मदर्स डे'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

कथित डिलीट ट्वीट पर नेटिजन्स पूछ रहे सवाल
सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, नेटिजन्स सवाल इंटरनेट पर वायरल एक स्क्रीनशॉट की वजह से कर रहे हैं, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे सलमान खान ने शेयर किया और फिर डिलीट कर दिया। दरअसल, कहा जा रहा है कि अभिनेता ने संघर्ष विराम की खबर के बाद पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया। सलमान खान के कथित ट्वीट के स्क्रीनशॉट में लिखा है, 'संघर्ष विराम के लिए ईश्वर का शुक्रिया'। यूजर्स मां के लिए किए गए सलमान के पोस्ट में उसी स्क्रीनशॉट को पोस्ट करके पूछ रहे हैं कि 'ट्वीट डिलीट क्यों किया?'




 

विज्ञापन

यूजर ने पूछा- 'मातृभूमि के बारे में क्या ख्याल'?
मां के नाम सलमान के पोस्ट पर कुछ नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं कि 'मातृभूमि के बारे में आपका क्या ख्याल है?' कुछ नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि क्या आप भातीय सेना के लिए कोई पोस्ट साझा नहीं करोगे?



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed