फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan reveals about his dangerous disease on kapil sharma show

Salman Khan: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, खुद किया खुलासा; बोले- ‘हर दिन दर्द होता है, फिर भी…’

Sun, 22 Jun 2025 02:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 22 Jun 2025 02:30 PM IST
सार

Salman Khan Suffering From Disease: हाल ही अभिनेता सलमान खान को कपिल शर्मा शो में देखा गया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें उन्हें असहनीय दर्द होता है। 

विज्ञापन
Salman khan reveals about his dangerous disease on kapil sharma show
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई खुलासे किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब भाईजान ने बताया है कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिस कारण उन्हें बहुत दर्द झेलना पड़ता है फिर भी वह अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता किस बीमारी से हैं पीड़ित। 

विज्ञापन

किस बीमारी से परेशान हैं सलमान खान? 
कपिल शर्मा शो के तीसरे सीजन की शुरुआत हुई है, जिसके पहले ही एपिसोड में सलमान खान मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि वह ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। अभनेता ने कहा, ‘हम ये जो रोजाना की हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गई हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, एन्यूरिज्म है ब्रेन में उसके इलाज का काम चल रहा है, एवी विकृति है, उसके इलाज चल रहे हैं। इसके बावजूद मैं काम कर रहा हूं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढे़ं: Salman Khan: सलमान ने किया बड़ा खुलासा, बताया पूर्व राष्ट्रपति से प्रेरित था ‘तेरे नाम’ में राधे का लुक

विज्ञापन
विज्ञापन


करियर से नहीं किया कोई समझौता
आगे बातचीत में अभिनेता ने बताया कि इन बीमारियों के बाद भी वो अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये स्वास्थ्य समस्याएं उन्हें पहले हुई होती, तो सब कुछ फिर से शुरू कर लेते, लेकिन इस उम्र में होने से समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन दर्द होता है, फिर भी वो लड़ रहे हैं। 


सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के करियर की बात करें, तो सलमान को आखिरी बार ‘सिकंदर’ फिल्म में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन ही कर पाई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ रश्मिक मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed