Salman Khan: सलमान ने किया बड़ा खुलासा, बताया पूर्व राष्ट्रपति से प्रेरित था ‘तेरे नाम’ में राधे का लुक
Salman Khan Look: ‘तेरे नाम’ में सलमान खान के लुक की काफी चर्चा हुई थी। बड़े बालों वाले उनके लुक को लोगों ने काफी फॉलो किया था। अब सलमान ने इस लुक को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
सलमान खान की 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में होती है, जिसने कई ट्रेंड सेट किए थे। फिल्म से सलमान का लुक काफी हिट रहा था। उनके बड़े बालों वाले लुक को लोगों ने काफी फॉलो किया था। अब सलमान खान ने अपने इस लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनका ये लुक किससे प्रेरित था।
पूर्व राष्ट्रपति से प्रेरित था लुक
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर आज से ही शुरू हुआ है। इस नए सीजन के पहले एपीसोड में सुपरस्टार सलमान खान गेस्ट के तौर पर नजर आए। इस दौरान सलमान ने शो पर काफी मस्ती की। साथ ही अपनी फिल्मों को लेकर भी बात की। इसी दौरान सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ में उनके बड़े बालों वाले लुक को लेकर भी एक खुलासा किया। सलमान ने बताया कि 'तेरे नाम' का उनका लुक असल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम साहब से प्रेरित था। उन्होंने यह भी बताया कि एक फिल्म में अभिनेता राहुल रॉय का हेयरस्टाइल भी कुछ ऐसा ही था।
पुराने जमाने में सभी हीरोज के बाल लंबे होते थे
इस दौरान अभिनेता ने फिल्म से जुड़े और भी खुलासे किए। सलमान ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि छोटे शहर के हीरो के बाल लंबे होंगे, जैसा कि कई पुराने जमाने के अभिनेताओं के होते थे। यहीं से प्रेरणा मिली।
यह खबर भी पढ़ेंः Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: धीमी शुरुआत के बाद आमिर की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन इतनी रही कमाई
सलमान के अभिनय की हुई थी तारीफ
‘तेरे नाम’ साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी और सलमान के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में सलमान ने राधे नाम की भूमिका निभाई थी। सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1999 की तमिल हिट ‘सेतु’ की रीमेक है, जिसमें विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।