फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan ask user why you have problem age gap with rashmika mandanna on sikandar trailer launch

Sikandar: 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग काम करने पर हुआ सवाल तो भड़के सलमान, बोले- आपको क्यों दिक्कत हो रही है?

Sun, 23 Mar 2025 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

Salman Khan on Age Gap: सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान खान पर ये इल्जाम लगा रहे हैं कि 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना और उनकी उम्र के बीच 31 साल का गैप है। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Salman khan ask user why you have problem age gap with rashmika mandanna on sikandar trailer launch
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर एकदम तैयार हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म का गाना और टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इंटरनेट पर यूजर इल्जाम लगा रहे हैं कि अभिनेता और अभिनेत्री की उम्र के दरमियान 31 साल का गैप है। सलमान ने रविवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस चर्चा पर हमेशा के लिए लगाम लगाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

दर्शकों पर भड़के सलमान खान
'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने दर्शकों से कहा कि उन्हें आयु में अंतर पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 'सोशल मीडिया वाले आज कल पीछे पड़ जाते हैं। अब लोग कह रहे हैं कि अभिनेत्री और मुझमें 31 साल का गैप है। अरे जब अभिनेत्री को दिक्कत नहीं है। अभिनेत्री के पिता को दिक्कत नहीं है, तो तुमको क्यों दिक्कत है? कल जब उसकी शादी हो जाएगी और उसके बच्चे होंगे और बड़ी स्टार बन जाएगी, इसके बावजूद वह काम करना जारी रखेगी?'
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman khan ask user why you have problem age gap with rashmika mandanna on sikandar trailer launch
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
रिलीज हो चुका है सिंकदर का ट्रेलर
सिकंदर फिल्म का ट्रेलर रविवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन है। इससे पहले फिल्म का टीजर और गाना रिलीज हुआ था। फिल्म के गाने 'जोहरा जबीन' को लोगों ने खूब पसंद किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Trailer: 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने एक्शन से लूटी महफिल तो कभी गरीबों के बने मसीहा
विज्ञापन

'सिकंदर' के बारे में
'सिकंदर' फिल्म को ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed