फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saira banu remembers her husband dilip kumar on his death anniversary

Saira Banu: दिलीप साहब की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी सायरा बानो, लिखा- 'उन्होंने साधरण पलों को अमर कर दिया'

Mon, 07 Jul 2025 12:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 12:26 PM IST
सार

Dilip Kumar Death Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की आज सोमवार को पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी सायरा बानो ने एक नोट शेयर कर लिखा कि वो सदा उनकी यादों में रहेंगे। 

विज्ञापन
Saira banu remembers her husband dilip kumar on his death anniversary
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिनेमाई दुनिया में 'ट्रेजडी किंग' से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की आज 7 जुलाई को चौथी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर एक्टर की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट भी साझा किया है, जिसमें लिखा कि अभिनेता उनके जीवन का सबसे अनमोल रत्न थे। चलिए जानते हैं सायरा बानो की पोस्ट के बारे में। 

विज्ञापन

शेयर किया खूबसूरत वीडियो पोस्ट
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें दिलीप साहब कि कुछ तस्वीरें और छोटे क्लिप्स शामिल हैं, जिसमें एक्टर की जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की तस्वीरें दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनत्री ने 'अकेले ही अकेल चला है' गाना भी लगाया है, जो उनके अकेलेपन और दुख को बयां कर रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



दिलीप कुमार की कमी दूर नहीं हो सकती
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सायरा बानो ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने कहा कि दिलीप साहब की कमी को कोई दूर नहीं कर सकता। उन्होंने अभिनेता की यादों के सहारे चलना सीख लिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि हर साल यह दिन उन्हें दिलीप साहब की यादों को कोमल फूलों की तरह सहलाता हुआ पाता है। वहीं उन्होंने आगे लिखा कि अभिनेता सिर्फ उनके लिए ही सबसे बड़े रत्न नहीं थे, बल्कि वो कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा थे। इसके साथ वह कई राजनेता, अभिनेता और विद्वानों के सबसे अच्छे मित्र थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र ने किया याद, लिखी भावुक पोस्ट


दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं
पोस्ट में आगे सायरा बानो ने लिखा, ‘इस महान शख्सियत के पीछे एक कोमल, आकर्षक, मजाकिया इंसान छिपा था। एक शाम मुझे अच्छी तरह याद है कि हमारा घर शास्त्रीय संगीत की धुनों से गूंज रहा था, दरबार जोरों पर था और साहब आराम के लिए चुपचाप चले गए। उन्होंने साधारण पलों को भी अमर बना दिया। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं। अल्लाह उन पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाएं रखे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed