फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra pens heartfelt tribute to Dilip Kumar on his death anniversary

Dharmendra: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र ने किया याद, लिखी भावुक पोस्ट

Mon, 07 Jul 2025 11:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 07 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

Dilip Kumar Death Anniversary: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर उनके साथी कलाकार धर्मेंद्र ने उन्हें याद किया है। ऐसे में उनके फैंस उनके लिए प्रर्थनाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dharmendra pens heartfelt tribute to Dilip Kumar on his death anniversary
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार के साथ धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज यानी 7 जुलाई को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पुण्यतिथि है। वह एक महान अभिनेता होने के साथ अच्छे इंसान भी थे। यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है और एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)


Trending Videos

दिलीप कुमार के बारे में धर्मेंद्र ने लिखी पोस्ट
धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के बारे में लिखा 'आज का दिन कितना गमगीन और मनहूस है। आज के दिन मेरे बहुत ही प्यारे, आप सबके चहीते अदाकार, फिल्म इंडस्ट्री के खुदा, एक नेक और महान इंसान, दिलीप साहब हमें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। यह सदमा बर्दाश्त तो नहीं होगा। इसलिए तसल्ली दे लेता हूं कि वह कहीं आस पास हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Imtiaz Ali: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने पहलगाम में मनाया मां का जन्मदिन, दिया ये खास संदेश

Dharmendra pens heartfelt tribute to Dilip Kumar on his death anniversary
दिलीप कुमार - फोटो : X

लोगों ने किए धर्मेंद्र की पोस्ट पर कमेंट
धर्मेंद्र की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उर्दू में लिखा है 'अल्लाह उनकी रूह को जन्नत दे। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'भाईचारा हो तो ऐसा।' एक और यूजर ने लिखा है 'स्वर्ग में उनकी आत्मा को जगह मिले और वह खुश रहें।' कई दूसरे यूजर्स ने धर्मेंद्र की पोस्ट पर दिल और सैड वाला इमोजी कमेंट किया है।


दोनों ने साथ में किया था काम
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'अनोखा मिलन' में एक साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन जगन्नाथ चटर्जी ने किया था। यह फिल्म 1966 में आई बंगाली फिल्म 'पारी' की रीमेक थी। इस फिल्म में भी दिलीप कुमार और धर्मेंद्र ने एक साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed