फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Attack case mumbai police arrested a woman from west bengal accused sim registered her name

Saif Attack Case: सैफ अली खान मामले में पश्चिम बंगाल वाली महिला का कोई रोल नहीं, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान

Mon, 27 Jan 2025 04:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 27 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

Saif Attack Case:  मुंबई पुलिस ने सोमवार को सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में पश्चिम बंगाल में एक महिला से पूछताछ की। एक सूत्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पहले गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड महिला के नाम पर पंजीकृत था। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack case mumbai police arrested a woman from west bengal accused sim registered her name
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई पुलिस ने सोमवार को सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में पश्चिम बंगाल की एक महिला से पूछताछ किया। पुलिस पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तलाशी अभियान चलाकर महिला तक पहुंची। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है। एक सूत्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि मुंबई में गिरफ्तार किए गए सैफ पर हमला करने वाले बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड महिला के नाम पर रजिस्टर्ड था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा कि पश्चिम बंगाल गई मुंबई पुलिस की टीम ने महिला का बयान दर्ज किया है। अब तक की जांच में पुलिस को सैफ के मामले में महिला की भूमिका पर कोई शक नहीं है, लेकिन अगर उसने गलत तरीके से सिम कार्ड मुहैया कराने में आरोपी की मदद की है, तो पुलिस की जांच इसी दिशा में आगे बढ़ सकती है। अब तक महिला को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था, मुंबई पुलिस ने उसे हिरासत में नहीं लिया है।

विज्ञापन


बॉर्डर पार कर महिला के संपर्क में आया
शुरुआती जानकारी में सूत्रों ने कहा, "आरोपी फकीर ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास से भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और इस महिला के संपर्क में आया। वह महिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की निवासी है।" सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच मुंबई पुलिस तेजी के साथ कर रही है। जांच के दौरान इस मामले से जुड़ी कई परतें खुल रही हैं। 

विज्ञापन


महिला के सिम से हमलावर ने किए थे कई कॉल
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने अपने बयान में कहा कि उसने अपना फोन खो दिया था। जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी शरीफुल ने महिला के खोए हुए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर कई कॉल किए थे। पुलिस इस बयान की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों का दौरा करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि शरीफुल ही सैफ पर हमला करने वाला व्यक्ति था और उसके पास एक चाकू और हैक्सॉ ब्लेड भी था। पुलिस की टीम अब पश्चिम बंगाल के उन स्थानों का दौरा करेगी, जहां शरीफुल भारत में घुसने के बाद रहा था।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Case: हमले के 10 दिन बाद मामले में आया नया मोड़, कथित आरोपी से मेल नहीं खाता एक भी फिंगरप्रिंट


 महाराष्ट्र के सीएम ने अफवाह ना फैलाने को कहा
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सभी से अफवाह ना फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मैं सभी से कहूंगा कि अटकलों और पुलिस द्वारा नहीं बताई गई बातों के आधार पर भ्रम पैदा न करें। पुलिस उचित जांच कर रही है, उनके पास लगभग सब कुछ है। मैं मुंबई के पुलिस आयुक्त से कहूंगा कि वह मीडिया को संबोधित करें, शायद आज या कल में ताकि मामले के बारे में जानकारी दे सकें।"

 


हमले के बाद पहली बार बाहर निकले सैफ
सैफ अली खान और करीना कपूर खान रविवार को सुबह घर से बाहर निकले। सैफ पर जानलेवा हमले के बाद वह पहली बार घर से बाहर निकले। सैफ और करीना को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते हुए पैपराजी ने कैमरे में कैद किया था। सैफ अली खान पर हमले के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: सैफ पर हमला मामला: हमलावर समझकर हिरासत में लिए गए शख्स का टूटा रिश्ता, रिहा होने के बाद नौकरी भी चली गई


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed