Sabar Bonda: ‘सबर बोंडा’ का ट्रेलर रिलीज, सनडांस में जीता था खास अवॉर्ड; अब सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित
Sabar Bonda Trailer Release: फिल्म ‘सबर बोंडा’ का ट्रेलर आज सामने आया है। फिल्म फेस्टिवल में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब ‘सबर बोंडा’ थिएटर्स में रिलीज को तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड जूरी प्राइज- ड्रामेटिक’ जीतने वाली पहली भारतीय फिक्शन फीचर फिल्म 'सबर बोंडा' (कैक्टस पीयर्स) का आधिकारिक ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। रोहन परशुराम कनावड़े द्वारा लिखित और निर्देशित 'सबर बोंडा' को राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन स्टूडियो स्पिरिट मीडिया के माध्यम से भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म पश्चिमी भारत के बीहड़ परिदृश्य पर आधारित है। फिल्म एक शहर में रहने वाले आनंद की कहानी है जो व्यक्तिगत नुकसान और पारिवारिक दबावों से जूझ रहा है और अपने पैतृक गांव में 10 दिनों तक शोक के माहौल में रहता है। जहां वो अपने बचपन के दोस्त बाल्या से फिर मिलता है। फिल्म में भूषण मनोज, सूरज सुमन और जयश्री जगताप प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब यह फिल्म 19 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.