फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rudra Shakti Trailer Out: Akshara Singh Vikraant Singh Nishant C Shekhar Bhojpuri Movie release date

Rudra-Shakti Trailer: अक्षरा सिंह-विक्रांत की 'रुद्र-शक्ति' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Thu, 03 Jul 2025 06:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

Bhojpuri Movie Rudra Shakti Trailer: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की आगामी फिल्म का नाम है 'रुद्र-शक्ति'। आज गुरुवार को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Rudra Shakti Trailer Out: Akshara Singh Vikraant Singh Nishant C Shekhar Bhojpuri Movie release date
रुद्र-शक्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और एक्टर विक्रांत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी हुआ था। आज गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन

Rudra Shakti Trailer Out: Akshara Singh Vikraant Singh Nishant C Shekhar Bhojpuri Movie release date
रुद्र-शक्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

शिव-शक्ति बने दिखे अक्षरा-विक्रांत
इस फिल्म में अक्षरा शक्ति के रूप में नजर आएंगी, वहीं विक्रांत को रुद्र के किरदार में देखा जाएगा। विक्रांत भगवान शिव के परम भक्त की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शक्ति को रुद्र से प्रेम है। तभी कुछ विलेन उन्हें परेशान करते हैं, जिन्हें रुद्र सबक सिखाते हैं। इस फिल्म को वाराणसी की खूबसूरत लोकेशन में शूट किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

Rudra Shakti Trailer Out: Akshara Singh Vikraant Singh Nishant C Shekhar Bhojpuri Movie release date
रुद्र-शक्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म रुद्र शक्ति एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता सीबी सिंह और राजीव सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन निशांत सी शेखर ने किया है। 'रुद्र शक्ति' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Khesari Lal Movie Duns: खेसारी की 'डंस' की डिजिटल रिलीज डेट का एलान, इस दिन देखें भोजपुरी एक्टर के एक्शन का दम

विज्ञापन

यूजर्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी में ऐसी फिल्म की जरूरत है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहॉल में भीड़ जुट जाएगी'। इसके अलावा कुछ नेटिजन्स कमेंट बॉक्स में हर हर महादवे और जय महाकाल के जयकारे भी लगा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर अक्षरा की तगड़ी फैन फॉलोइंग
अक्षरा सिंह के अदाकारा होने के साथ-साथ चर्चित सिंगर भी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी गायिकी और अभिनय के फैंस दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 6.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। विक्रांत सिंह की बात करें तो वे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति हैं। 'रुद्र शक्ति' में अक्षरा और विक्रांत की जोड़ी को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed