Rocky Jaiswal-Hina: 'मेरी सबसे करीबी दोस्त और संगिनी', फ्रेंडशिप डे पर रॉकी ने हिना के लिए लिखा खूबसूरत नोट
Happy Friendship Day: कई साल की डेटिंग के बाद हिना खान और रॉकी जायसवाल ने इसी साल एक-दूजे से शादी रचाई है। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। आज रविवार को फ्रेंडशिप डे पर रॉकी ने हिना के लिए नोट लिखा है।
विस्तार
अगस्त माह का पहला रविवार इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। आज रविवार 03 अगस्त को दोस्ती के इस खास दिन पर तमाम फिल्मी सितारों ने अपने जिगरी यार को याद करते हुए पोस्ट शेयर किए हैं। वहीं, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने भी उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
हिना खान के लिए रॉकी ने लिखा पोस्ट
हिना खान और रॉकी जायसवाल के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। फिर दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं, प्यार-मोहब्बत और डेटिंग के बाद कपल ने इसी साल एक-दूजे के साथ शादी रचाई है। आज रविवार को रॉकी जायसवाल ने हिना के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही दिल छूने वाला पोस्ट लिखा है।
रॉकी ने लिखा- 'वह रानी जिससे मैंने पहले दोस्ती की'
रॉकी ने लिखा है, 'वह रानी जिससे मैंने दोस्ती की और उसे अपनी पूरी जिंदगी पर राज करने का अधिकार दिया है। वह मेरी सबसे करीबी दोस्त और साथी है। मेरी जिंदगी में वह है, इसके लिए मैं अपने स्टार्स का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं'। आगे लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे माय लव'।
Mrunal Thakur: 'सबसे अच्छा एहसास', 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए फैंस के प्यार से बेहद खुश हुईं मृणाल ठाकुर; लिखा नोट
हिना ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रॉकी के पोस्ट पर हिना खान ने कमेंट किया है, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैप्पी फ्रेंडशिप डे'। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 04 जून को शादी रचाई। बता दें कि पिछला कुछ वक्त हिना के लिए काफी मुश्किल रहा। अभिनेत्री को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। इस दौरान रॉकी हर पल हिना के साथ रहे। अस्पताल में चेकअप के लिए साथ जाने से लेकर घर पर ख्याल रखने तक उन्होंने हिना खान का पूरा साथ दिया।