फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rj Mahvash Will Be A Part Of Indias Got Latent Season 2 Says Samay Raina Invited Her

क्या ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आएंगी आरजे महवश? समय रैना ने किया था इनवाइट, इंफ्लूएंसर ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 17 May 2026 06:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 17 May 2026 06:45 PM IST
सार

RJ Mahvash on India's Got Latent: विवादों में रहा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो वापस आने वाला है। इस शो को लेकर आरजे महवश ने भी अपने विचार रखे हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Rj Mahvash Will Be A Part Of Indias Got Latent Season 2 Says Samay Raina Invited Her
आरजे महवश और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरजे महवश इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सतरंगी: बदले का खेल’ को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 22 मई 2026 को जी5 पर रिलीज होने वाली है। शो में उनके साथ अंशुमान पुष्कर और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

सीरीज की रिलीज से पहले महवश ने एक इंटरव्यू में समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

Rj Mahvash Will Be A Part Of Indias Got Latent Season 2 Says Samay Raina Invited Her
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में नजर आएंगी महवश?
पिंकविला के साथ इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी, तो महवश ने बताया कि समय रैना ने उन्हें शो के लिए इनवाइट किया था। उन्होंने कहा, ‘जब हम एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तब समय ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं उनके शो के अगले सीजन में आऊंगी। मैंने उनसे कहा कि मैं जरूर आना चाहूंगी।’

ये भी पढ़ें- चहल के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर को अनफॉलो करने पर कही बड़ी बात

महवश ने यह भी बताया कि जब समय मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब वह उन्हें व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा नहीं जानती थीं। उन्होंने कहा कि वह बाहर से पूरी स्थिति को देख रही थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उस दौरान उनकी रणवीर अल्लाहबादिया से बात हुई थी।

Rj Mahvash Will Be A Part Of Indias Got Latent Season 2 Says Samay Raina Invited Her
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट पर बिजी हैं महवश
वर्क फ्रंट की बात करें तो आरजे महवश जल्द ही ‘सतरंगी: बदले का खेल’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेढ़ी है पर मेरी है’ पर भी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed