फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishab Shetty surprises fans during Kantara Chapter 1 screening at Gaiety Galaxy

'कांतारा चैप्टर 1' के एक्टर ने दर्शकों को किया हैरान, फूलों से हुआ स्वागत; यूजर्स बोले- पहले नहीं देखा ये मंजर

Sun, 12 Oct 2025 03:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 12 Oct 2025 03:52 PM IST
सार

Rishabh Shetty Viral Video: ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं इसमें क्या है।

विज्ञापन
Rishab Shetty surprises fans during Kantara Chapter 1 screening at Gaiety Galaxy
ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' की कामयाबी से खुश हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में जब अभिनेता मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में पहुंचे तो फैंस ने उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ऋषभ शेट्टी अपनी कार से उतरे, फैंस ने जोरदार जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया और उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। उनकी कार के चारों ओर भारी भीड़ देखी गई। उनकी एक झलक पाने को फैंस बेचैन नजर आए। अभिनेता ने गर्मजोशी से फैंस के प्यार को स्वीकार किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
ऋषभ के थिएटर जाने का असर सिर्फ सड़क पर मौजूद फैंस पर ही नहीं पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अभिनेता की इस पहल की तारीफ की। यूजर्स ने दर्शकों से जुड़ने के लिए समय निकालने के लिए उनकी सराहना की।
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'ऋषभ शेट्टी वाकई पूरे सम्मान के हकदार हैं। उनकी फिल्म में लोककथाओं, संस्कृति और सच्ची भावनाओं का अद्भुत मिश्रण है, जिसने देश भर के लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'हमने मुंबई में किसी भी दक्षिण भारतीय स्टार का इतना भव्य स्वागत पहले कभी नहीं देखा।'

यह खबर भी पढ़ें: छोटे रोल से निराश हो गए थे सौरभ शुक्ला, खत्म हो गई थी अभिनय में रुचि; इस अभिनेता की वजह से दोबारा हुई वापसी
विज्ञापन

सिद्धिविनायक मंदिर गए थे ऋषभ
दरअसल ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म की सफलता का उत्सव मनाने और आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए। इसके बाद वह बांद्रा स्थित गेयटी गैलेक्सी में अचानक पहुंचे। अभिनेता के आने से लोग खुश हो गए।

बॉक्स ऑफिस पर कमाए 400 करोड़ रुपये
दो अक्तूबर को रिलीज हुई 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऋषभ द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म भारत में लगभग 400 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed