फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rhea Chakraborty went to siddhivinayak Temple after getting clean chit in sushant singh rajpoot case

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद बप्पा के दरबार पहुंचीं रिया, टेका माथा

Mon, 24 Mar 2025 02:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

Rhea Chakraborty In Temple: रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह मर्डर मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty went to siddhivinayak Temple after getting clean chit in sushant singh rajpoot case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद अभिनेत्री मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। रिया के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शॉविक चक्रवर्ती और उनके पिता मीडिया को पोज देते नजर आए। वीडियो में रिया को सिंपल हरी फ्लोरल ड्रेस में देखा जा सकता है। उनके पिता ने कुर्ता और जींस पहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सुशांत सिंह केस में अदालत में का फैसला
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 22 मार्च को अधिकारिक तौर पर सुशांत सिंह राजपूत के केस को बंद कर दिया है। जांच एजेंसी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया। एक्टर 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर पर मृत पाए गए थे। कई सालों की जांच के बाद अधिकारियों ने पाया कि यह केस आत्महत्या का था।
Shuchi Talati: ऋचा चड्ढा ने समझा ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का महत्व, निर्देशक शुचि तलाती ने बताया कैसे बनी फिल्म

 

Rhea Chakraborty went to siddhivinayak Temple after getting clean chit in sushant singh rajpoot case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम @rhea_chakraborty
एक महीना जेल में रही थीं रिया
सुशांत की मौत के मामले में तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सार्वजनिक जांच और कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ा। दिवंगत अभिनेता के परिवार ने रिया पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और अवैध रूप से सुशांत को बंधक बनाने का इल्जाम लगाया। इसके अलावा, उन पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का भी इल्जाम लगाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस मामले में रिया को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें एक महीना तक जेल में रहना पड़ा था।
Kunal Kamra: हैबिटेट में हथौड़ा लेकर पहुंचे अधिकारी, स्टूडियो ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- ‘हमें क्यों निशाना..’
 

रिया ने अभी तक नहीं दी प्रतिक्रिया
यह मामला खूब सुर्खियों में रहा था। यह टीवी पर बहस का मुद्दा बना था। रिया इस विवाद के केंद्र में थीं। हालांकि रिया ने क्लीन चिट मिलने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शोविक ने राहत जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। अपनी बहन के साथ एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "सत्यमेव जयते (सत्य की ही जीत होती है)।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed