फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Retro ott release date released know when and where to watch this movie

Retro OTT Release: बड़े पर्दे पर धाकड़ कमाई के बाद सूर्या की ‘रेट्रो’ अब ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें रिलीज डेट

Wed, 28 May 2025 04:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 28 May 2025 04:06 PM IST
सार

Retro OTT Release: साउथ सुपरस्टार सूर्या और पूजा हेगड़े अभिनीत 'रेट्रो' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है।

विज्ञापन
Retro ott release date released know when and where to watch this movie
रेट्रो - फोटो : इंस्टाग्राम- @netflix_in

विस्तार

तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'रेट्रो' अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सूर्या और पूजा हेगड़े अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। यह फिल्म सिनेमाघरों में 01 मई को रिलीज हुई और इसे समीक्षकों द्वारा खूब सराहना मिली। आइए जानते हैं ओटीटी पर कब रिलीज हो रही यह फिल्म। 

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म?
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'रेट्रो' फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि इसे 30 मई को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर में पूजा हेगड़े और सूर्या रोमांटिक अंदाज में सीढ़ियों पर बैठे हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




क्या है फिल्म की कहानी? 
'रेट्रो' 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है। इसमें गैंगस्टर द्वारा पाले गए व्यक्ति पारीवेल कन्नन की कहानी बताई गई है। फिल्म में असली मोड़ तब आता है, जब वह डॉ. रुक्मिणी से प्यार करने लगता है तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में जब पारीवेल अपने हिंसक अतीत को छोड़ने का फैसला करता है, तो उसकी शांति की इच्छा, उसके गैंगस्टर पिता की मांग और अपने प्यार रुक्मिणी की रक्षा करने की जरूरत से टकराती है। फिर इसके बाद कहानी में जोरदार रोमांच देखने को मिलता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर ने साझा की मां और जीनत अमान की पुरानी तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट; सेलेब्स ने किया लाइक

फिल्म के बारे में
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह तमिल फिल्म 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिल में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े के अलावा जोजू जॉर्ज, जयराम, नासर, प्रकाश राज और करुणाकरण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वहीं श्रिया सरन भी एक विशेष कैमियो भूमिका में नजर आईं हैं। इसमें संगीत संतोष नारायणन ने दिया है, जबकि कैमरा श्रेयस कृष्णा ने संभाला है। शफीक मोहम्मद अली इसके संपादक हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed