फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reteish deshmukh wishes birthday to south actor prithviraj sukumaran and writes note for him

रितेश देशमुख ने साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘आप हमेशा आगे बढ़ते रहें…’

Fri, 17 Oct 2025 11:15 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 17 Oct 2025 11:15 AM IST
सार

Reteish Deshmukh: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्यारा नोट लिखा है।

विज्ञापन
Reteish deshmukh wishes birthday to south actor prithviraj sukumaran and writes note for him
पृथ्वीराज सुकुमारन और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को उनके जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके अभिनय और सिनेमाई दुनिया में समर्पण के लिए एक खास संदेश लिखा है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा। 

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज को किया बर्थडे विश
रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्रिय पृथ्वीराज सुकुमारन। यह दिन शानदार रहे, आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और अपने शानदार काम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहें। ढेर सारा प्यार।" आपको बताते चलें कि पृथ्वीराज का जन्मदिन 16 अक्तूबर को था। वो अब 43 बरस के हो गए हैं। 

विज्ञापन

 


एक नजर पृथ्वीराज सुकुमारन के करियर पर
पृथ्वीराज सुकुमारन के करियर की बात करें, तो उन्होंने 'आदुजीविथम', 'लूसिफर', 'मुंबई पुलिस' और 'एन्नु निन्टे मोइदीन' जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेता को अभिनय के अलावा 'लूसिफर' और 'ब्रो डैडी' जैसी जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन करके एक फिल्म निर्माता के रूप में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 

यह खबर भी पढ़ें: 
अक्षय कुमार के डीपफेक वीडियो पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, समाज के लिए बताया गंभीर

रितेश देशमुख का वर्कफ्रंट
रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया थे। इसके अलावा आने वाले वक्त में भी वो दो फ्रेंचाइजी फिल्मों ‘मस्ती 4’ और ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इतना ही नहीं उन्हें मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी प्रमुख भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed