{"_id":"6700d9bc085f3352c701137c","slug":"rekha-salman-khan-video-from-bigg-boss-show-is-going-viral-say-mujhe-big-b-se-dar-lgta-hai-matlab-bigg-boss-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: वायरल हो रहा रेखा का बिग बॉस शो का वीडियो, बोलीं- थप्पड़ से डर नहीं लगता, प्यार से भी नहीं लगता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 18: वायरल हो रहा रेखा का बिग बॉस शो का वीडियो, बोलीं- थप्पड़ से डर नहीं लगता, प्यार से भी नहीं लगता
Sat, 05 Oct 2024 11:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:47 AM IST
सार
बिग बॉस का 18वां सीजन 6 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। शो को लेकर प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। ऐसे में बिग बॉस के सीजन का पिछला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा सलमान से कहती हैं, 'मुझे थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहब, प्यार से भी नहीं लगता है'। आइए आपको बताते हैं पूरा किस्सा।
विज्ञापन
रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सलमान खान और रेखा को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अभिनेत्री रेखा के साथ सलमान खान ने कई फिल्में की हैं। सिनेमा की दुनिया से परे सलमान खान रेखा के साथ एक बहुत ही अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। सलमान खान और रेखा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 6 अक्तूबर से बिग बॉस का सीजन 18 शुरू होने वाला है। इससे पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो में सलमान खान की फिल्म दबंग के एक डायलॉग को रेखा दोहरा रही हैं। फिल्म का डायलॉग 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है' काफी चर्चा में रहा है। इस वायरल में रेखा कहती हैं, 'थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहब, प्यार से भी नहीं लगता है, वो तो मैं बेहतरीन कर सकती हूं और मुझे डर लगता है तो सिर्फ एक चीज से, बिग बी से'। इस पर रेखा दो मिनट रुकीं और बोली 'बिग बॉस से'। आपको बता दें कि ये वीडियो बिग बॉस सीजन 8 का है।

बिग बॉस 18
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरू होगा बिग बॉस सीजन 18
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की शुरुआत कल यानी 6 अक्तूबर से होने वाली है। इस रियलिटी शो का थीम इस बार 'समय का तांडव' रखा गया है। बिग बॉस का नया घर इस बार गुफाओं और पुराने किलों के जैसा नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो इस शानदार घर को डिजाइन करने में 45 दिन और करीब 200 कारीगर लगे।

Bigg Boss 18: गुफा जैसा किचन, किले जैसा बेडरूम, बेहद शानदार है बिग बॉस का नया घर
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
ये सितारे आएंगे नजर
शो में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस शो में इस बार निया शर्मा, शहजाद धामी, शोएब इब्राहिम, नायरा बनर्जी, समीरा रेड्डी और शिल्पा शिरोडकर जैसे मशहूर चेहरे नजर आने की चर्चा है। इसके अलावा बिग बॉस 18 के सेट से घर की फोटो भी सामने आई हैं। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।