फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RC 17 officially announced ram charan and sukumar reunite for new film after rangasthalam makers shares post

RC 17: 'रंगस्थलम' के बाद फिर एक बार साथ आए राम चरण और सुकुमार, अभिनेता की 17वीं फिल्म का एलान

Mon, 25 Mar 2024 03:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 25 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार राम चरण और निर्देशक सुकुमार एक बार फिर नई फिल्म के लिए साथ आए हैं। इससे पहले साल 2018 में दोनों ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंगस्थलम' से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
RC 17 officially announced ram charan and sukumar reunite for new film after rangasthalam makers shares post
राम चरण और सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण और निर्देशक सुकुमार एक बार फिर नई फिल्म के लिए साथ आए हैं। इससे पहले साल 2018 में दोनों ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंगस्थलम' से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अब हिट जोड़ी एक बार फिर नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने के लिए तैयार है। आधिकारिक तौर पर अभिनेता की 17वीं फिल्म का एलान हो चुका है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

राम चरण-सुकुमार का सहयोग
निर्माताओं ने स्वयं अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से विशेष सहयोग की घोषणा की, जिसमें लिखा था, 'शक्तिशाली ताकतें एक पृथ्वी-बिखरने वाली महान रचना के लिए फिर से एकजुट हुईं। ग्लोबल स्टार राम चरण, एक्स द मेवरिक निर्देशक सुकुमार, देवी श्री प्रसाद, मैथ्री ऑफिशियल, सुकुमार राइटिंग्स आरसी 17 भारतीय सिनेमा में नए रंग जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।' इसके साथ राम चरण और सुकुमार की एक प्यारी तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें दोनों होली के रंगों में रंगे हुए हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।


Triptii Dimri: 'देसी गर्ल' को अपना इंस्पीरेशन मानती हैं तृप्ति डिमरी, बोलीं- वह मेरी आदर्श हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी 16 की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेता
इस खबर के बाद से फैंस उत्साहित हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ दिन पहले राम चरण ने अपनी नई फिल्म 'आरसी16' के पूजा समारोह के बाद जान्हवी कपूर के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर और राम चरण पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Dev Patel: देव 'मंकी मैन' को लेकर हैं उत्साहित, बोले- फिल्म में वही दिखाया है जो भारत में इन दिनों घट रहा है

विज्ञापन

राम चरण की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें राम चरण की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता 'आरसी 15' और 'गेम चेंजर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कियारा आडवाणी भी हैं। राम चरण को आखिरी एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था, जिसमें जूनियर एनटीआर सह-कलाकार थे।
Kangana Ranaut: चुनाव लड़ने से पहले कंगना हुईं भाव विभोर, बोलीं- ये मेरा सौभाग्य है कि जन्मभूमि की सेवा कर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed