{"_id":"66012f8c83cbc5c00f0a8117","slug":"bjps-candidate-from-mandi-kangana-ranaut-expressing-heartfelt-gratitude-says-its-an-emotional-day-for-me-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: चुनाव लड़ने से पहले कंगना हुईं भाव विभोर, बोलीं- ये मेरा सौभाग्य है कि जन्मभूमि की सेवा कर...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: चुनाव लड़ने से पहले कंगना हुईं भाव विभोर, बोलीं- ये मेरा सौभाग्य है कि जन्मभूमि की सेवा कर...
Mon, 25 Mar 2024 01:33 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:33 PM IST
सार
कंगना रणौत बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। अब फिल्मों के बाद वे राजनीति में पूरे जोश के साथ उतर रही हैं। आज मीडिया से बातें करते हुए कंगना बोलीं, 'मैं सबसे पहले अपनी पार्टी भाजपा का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बीजेपी की तरफ से एक बेहद खूबसूरत तोहफा मिला है। अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना कर 2024 के लोकसभा संग्राम में उतारा है। टिकिट मिलने के बाद पहली बार कंगना मीडिया से बातें करती नजर आई हैं।
जन्मभूमि की सेवा के लिए उत्साहित
कंगना रणौत बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं। अब फिल्मों के बाद वे राजनीति में पूरे जोश के साथ उतर रही हैं। आज मीडिया से बातें करते हुए कंगना बोलीं, 'मैं सबसे पहले अपनी पार्टी भाजपा का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है। मैं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं कि मुझे उन्होंने मौका दिया है कि मैं अपनी जन्मभूमि की सेवा कर पाऊं। आज का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास है।'
विज्ञापन
सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है
कंगना रणौत अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'हिमाचल प्रदेश मेरा घर है। मैं अपने लोगों के लिए काम करना चाहती हूं। हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने में यकीन करती है और मैं भी मानती हूं कि मिलकर काम करने से ही देश और पार्टी दोनों का विकास होगा। मैं अपनी पार्टी के साथ मिलकर देशहित के लिए काम करना चाहती हूं।'
Taapsee Pannu Wedding: बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधीं तापसी! जल्द मुंबई में देंगी रिसेप्शन
पार्टी की जीत मेरी जीत
कंगना रणौत मीडिया से बातें करते हुए कहती हैं, 'देखिए हमारा अपना कोई अस्तित्व नहीं है। पार्टी की जीत ही हमारी जीत है। हम मंडी के सभी भाई-बहनों को अपनी इस लड़ाई में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस चुनाव में हम भारी मतों से जीतेंगे, यह मेरा भरोसा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के जीत में ही हमारी जीत है। हम यह नहीं समझते हैं कि हम कंगना हैं और हम एक स्टार हैं।'

#WATCH | Himachal Pradesh | BJP's candidate from Mandi for Lok Sabha elections and actor, Kangana Ranaut says, "I extend greetings to everyone on #Holi. This is my 'janmabhoomi' and it has called me back, I am fortunate...If they choose me, I will serve them. I am overwhelmed,… pic.twitter.com/rqdOTqi98C
— ANI (@ANI) March 25, 2024