{"_id":"666c34d2a62055ec660d1b87","slug":"raveena-tandon-sends-defamation-notice-to-man-for-fake-road-rage-video-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raveena Tandon: रवीना ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, मारपीट के फर्जी वीडियो मामले में शख्स पर किया मानहानि केस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raveena Tandon: रवीना ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, मारपीट के फर्जी वीडियो मामले में शख्स पर किया मानहानि केस
Fri, 14 Jun 2024 05:49 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:49 PM IST
सार
अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक शख्स को कथित रोड रेज की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को नहीं हटाने पर मानहानि का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
विस्तार
अभिनेत्री रवीना टंडन बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा में रहीं। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और रवीना पर आरोप लगाया कि उन्होंने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और कुछ लोगों को कार से टक्कर मारी। हालांकि, पुलिस जांच में अभिनेत्री निर्दोष पाई गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच बाद में मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि शख्स ने अभिनेत्री पर जो आरोप लगाए वे झूठे थे। इस मामले को लेकर अब रवीना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रवीना ने मानहानि का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने भेजा कानूनी नोटिस
अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक शख्स को कथित रोड रेज की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को नहीं हटाने पर मानहानि का नोटिस भेजा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शख्स ने दावा किया था कि रवीना टंडन की कार ने उसकी मां को टक्कर मारी थी और पूछताछ करने पर उसने अभिनेत्री पर अपनी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। व्यक्ति ने यह भी दावा किया था कि यह घटना उस समय हुई, जब उसकी मां, बहन और भतीजी यहां अदाकार के घर के पास थीं।
विज्ञापन
Director Turns Actor: कैमरे के पीछे से बेहतरीन फिल्में बनाने वाले वो निर्देशक, जो बतौर अभिनेता पर्दे पर आए नजर
विज्ञापन
सही तथ्यों के बारे में किया गया सूचित
हालांकि, मुंबई पुलिस की जांच में पाया गया कि अभिनेत्री की कार किसी से नहीं टकराई थी। अधिवक्ता सना खान के जरिए भेजे गए मानहानि नोटिस में कहा गया है कि अभिनेत्री ने पुलिस जांच में सामने आए सच्चे और सही तथ्यों के बारे में शख्स को सूचित किया है। मानहानि नोटिस के अनुसार, शख्स ने अभिनेत्री से अपने एक्स अकाउंट से वीडियो हटाने की मांग करते हुए एक अनुरोध पत्र भेजने को कहा, जो 5 जून को ईमेल के माध्यम से भेजा गया था।
Alia Bhatt AI Video: फिर से डीपफेक एआई का शिकार हुईं आलिया, वीडियो वायरल पर प्रशंसक हुए नाराज, बोले- खरतनाक है
उठाए सभी जरूरी कानूनी कदम
नोटिस में शख्स को कहा गया है, 'आपने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट हटाने से इनकार किया है और इसके अलावा हमारे क्लाइंट को धमकी दी है कि यदि उक्त अनुरोध पत्र 24 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया गया तो वे कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे'। नोटिस में अभिनेत्री ने कहा कि उस शख्स ने वीडियो के जरिए सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल पर उनकी छवि खराब की है, जो कि निश्चित रूप से फर्जी खबर है और अपमानजनक भी है'। नोटिस में आगे कहा गया है कि यह वीडियो उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के लिए बनाया गया है। नोटिस में वकील सना खान ने लिखा है, 'हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि न्याय मिले तथा इस अपमानजनक अभियान को जारी रखने के लिए शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए'।
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर फिर लगाए आरोप, अब इन शर्तों पर बनेगी गदर 3?