{"_id":"666c2abf0242d30c4c09beb7","slug":"ameesha-patel-claims-she-and-sunny-deol-do-lots-of-editing-and-re-shooting-in-gadar-2-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर फिर लगाए आरोप, अब इन शर्तों पर बनेगी गदर 3?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर फिर लगाए आरोप, अब इन शर्तों पर बनेगी गदर 3?
Fri, 14 Jun 2024 05:09 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:09 PM IST
सार
‘गदर 2’ को लेकर अमीषा पटेल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि अनिल शर्मा फिल्म में एक छिपा हुआ एजेंडा लेकर चल रहे थे। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने और सनी देओल ने फिल्म में बहुत सारी एडिटिंग और रीशूटिंग की थी।
विज्ञापन
अमीषा पटेल और सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘गदर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। फिल्म की रिलीज के दौरान अभिनेत्री अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर कई सारे आरोप लगाए थे। अब हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अनिल शर्मा पर फिल्म में एक ‘छिपा हुआ एजेंडा’ रखने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि गदर 2 को बनाने के लिए उन्होंने और सनी देओल ने बहुत सारे सुधार किए थे। अमीषा ने कहा कि उन दोनों ने बहुत सारी एडिटिंग और रीशूटिंग की, जिसके चलते उनकी निर्देशक से बहुत सारी बहस भी हुई थी।
सनी और अमीषा ने किए कई सुधार
एक साक्षात्कार में बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म में अपने और सनी देओल के द्वारा किए गए सुधारों के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, ‘गदर 2 में मैंने और सनी ने बहुत सारे सुधार किए थे, क्योंकि फिल्म को उस दिशा में ले जाया जा रहा था, जिससे हम खुश नहीं थे। इसके लिए हमने रीशूट किए और बहुत सारी एडिटिंग की।’अमीषा ने आगे कहा कि उनके और सनी के बीच बहुत सारी रचनात्मक असहजता थी और यह आसान नहीं था।
Director Turns Actor: कैमरे के पीछे से बेहतरीन फिल्में बनाने वाले वो निर्देशक, जो बतौर अभिनेता पर्दे पर आए नजर
विज्ञापन
सनी और खुद को बताया घोस्ट निर्देशक
अभिनेत्री ने अमीषा ने दावा किया कि उन्होंने और सनी देओल ने फिल्म में एक घोस्ट निर्देशक की तरह भी काम किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका और अभिनेता का दृश्यों, गीतों और यहां तक की कोरियोग्राफी में बहुत योगदान था। उन्होंने कहा, ‘अनिल शर्मा के पास एक छिपा हुआ एजेंडा था, वह गदर बनाने से भटक रहे थे।’ वहीं, अभिनेत्री ने इसका श्रेय अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को दिया और कहा कि फिल्म बहुत गलत ट्रैक पर जा रही थी, जिसे कुणाल ने बचा लिया। अमीषा ने कहा कुणाल ने सनी देओल को सचेत किया था कि ये चीजें गलत हो गई हैं, इसलिए जब आप अपने एक्शन शेड्यूल के लिए जाएं, तो कृपया कुछ चीजों को ठीक करें।’
इन शर्तों पर बनेगी ‘गदर 3’
गदर 3 के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि उन्हें अब तक इसकी जानकारी नहीं है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वह केवल तभी फिल्म का हिस्सा बनेंगी जब उनके किरदार ‘सकीना’ और सनी देओल के किरदार ‘तारा’ को पर्याप्त स्क्रीन टाइमिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही ‘गदर 2’ की कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई जहां, उनके ऑन-स्क्रीन बेटे की शादी हो सकती है, लेकिन वह कभी भी सास का किरदार नहीं निभाएंगी।
Maharaj Real Story: इस पत्रकार के खिलाफ हुआ था मशहूर मानहानि मुकदमा, अंग्रेज जज ने सुनाए थे एतिहासिक फैसले