फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Share Important Life Decision With Her Mother On Video Call

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने मां को किया वीडियो कॉल, इमोशनल होकर एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं कुछ इंपॉर्टेंट करने…’

Sat, 19 Jul 2025 08:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 19 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी मां से बात कर रही हैं। इस बातचीत में दाेनों इमोशनल नजर आए। रश्मिका वीडियो कॉल के दौरान मां से अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी भी साझा करती हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Share Important Life Decision With Her Mother On Video Call
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस से अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी बातें साझा करती हैं। हाल ही में साउथ की इस पाॅपुलर एक्ट्रेस ने एक वीडियाे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में वह अपनी मां से बात कर रही हैं। साथ ही एक बड़ी जानकारी भी मां को बता रही हैं। आखिर अपनी जिंदगी को लेकर क्या फैसला लेने वाली हैं रश्मिका मंदाना? जानिए। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने मां को बता दी ये जरूरी बात 
इंस्टाग्राम पर साझा की गई वीडियो में रश्मिका मंदान कहती हैं, ‘आज मैं कुछ इंपॉर्टेंट करने वाली हूं, एक खास काम की शूटिंग करने वाली हूं। मैं उस बिजनेस की शुरुआत करनी वाली हूं, जिसके बारे में आपसे कहा था।’ इस पर रश्मिका की मां कहती हैं, ‘तुम अच्छा करोगी, तो अच्छा ही तुम्हारे साथ होगा।’ इसके बाद रश्मिका अपनी मां को शुक्रिया कहती है। इस बातचीत के दौरान दोनों इमोशनल नजर आते हैं।   
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)




यूजर्स ने रश्मिका के वीडियाे पर दिया रिएक्शन 
रश्मिका मंदाना के इस इमोशनल वीडियो को फैंस ने भी पसंद किया है। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे पता था कि ये एक बिजनेस है। लेकिन इस सफर में आपकी मां का रोन बहुत ही अहम है। उनकी बातें आपको मजबूती देती हैं। मैं आपके लिए काफी खुश हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मां हमेशा बहुत प्यार, सपोर्ट और केयर देती है।’ रश्मिका के एक फैन ने कमेंट किया, ‘आपका और मां के बीच का प्यार अमोल है।’  

 


 

ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका को छोटी बहन को वक्त न दे पाने का मलाल, ट्रोलर बोले- 'बॉयफ्रेंड संग वेकेशन तो..' 

विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ता है रश्मिका का नाम 
बताते चलें कि इन दिनों रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक फिल्म विजय देवरकोंडा के साथ ‘गर्लफ्रेंड’ है। वहीं एक बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ भी वह कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed