{"_id":"66caf9c7fe375ad62e015cbd","slug":"rapper-eminem-s-daughter-hailie-jade-told-that-she-can-t-listen-to-mockingbird-without-crying-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hailie Jade: एमिनेम की बेटी ने बताया पिता के गाने सुनकर कैसा लगता है, मॉकिंगबर्ड सुनकर आ जाता है रोना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hailie Jade: एमिनेम की बेटी ने बताया पिता के गाने सुनकर कैसा लगता है, मॉकिंगबर्ड सुनकर आ जाता है रोना
Sun, 25 Aug 2024 03:01 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:01 PM IST
सार
रैपर एमिनेम की बेटी हेली जेड स्मिथ ने अपने पॉडकास्ट 'जस्ट ए लिटिल शेडी' में अपने पिता के गानों को लेकर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि पिता के कुछ पुराने गानों को सुनना मुश्किल है।
विज्ञापन
हेली जेड और एमिनेम
- फोटो : इंस्टाग्राम @hailiejade/@eminem
विस्तार
मशहूर रैपर एमिनेम के नए गाने 'समबडी सेव मी' को उनके प्रशंसक पसंद कर रहे हैं। एमिनेम की बेटी हेली जेड स्मिथ ने हाल ही में, अपने पॉडकास्ट में अपने पिता के गानों पर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि उन्हें पिता के गाने सुनकर कैसा लगता हैं।
विज्ञापन
Siddique: अभिनेता सिद्दीकी ने छोड़ा मलयालम सिनेमा एसोसिएशन का पद, एक्ट्रेस ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
इस गाने को सुनकर रो देती हैं एमिनेम की बेटी
हेली जेड स्मिथ 'जस्ट ए लिटिल शेडी' नाम से एक पॉडकास्ट चलाती हैं। इसमें उन्होंने कहा कि बड़े होने के साथ-साथ उनका अपने पिता के गाए गानों को सुनना कम हो गया है। हेली ने कहा कि वो बिना आंसू छलकाए 'मॉकिंगबर्ड' गाने को नहीं सुन सकती हैं। पिता के नए गाने 'समबडी सेव मी' को लेकर भी उनका यही कहना था।
विज्ञापन
Rajkummar Rao: किसी टैग का गुलाम नहीं बनना चाहते राजकुमार राव, कहा - मैं एक अभिनेता हूं, मुझे गिरगिट बनना है
पिता के कुछ पुराने गानों को सुनना मुश्किल
हेली ने बताया कि एमिनेम के गाने 'टेम्परेरी' और 'समबडी सेव मी' में से वो 'टेम्परेरी' को सुनकर ज्यादा रोई थीं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों ही गानों को सुनकर वो रो दी थी। उन्होंने कहा कि पिता के कुछ पुराने गानों को सुनना उनके लिए काफी मुश्किल है।
Stree 2 Box Office Collection: 400 करोड़ से एक कदम की दूरी पर है 'स्त्री 2', जानें फिल्म की अब तक की कमाई
पिता के गाने की तर्ज पर रखा अपना पॉडकास्ट का नाम
एमिनेम की बेटी हेली 28 साल की है। उन्होंने अपने प्रेमी इवान मैकक्लिंटॉक से शादी की हैं। वो एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने अपने पॉडकास्ट 'जस्ट ए लिटिल शेडी' का नाम अपने पिता के हिट गाने 'द रियल स्लिम शेडी' की तर्ज पर रखा है। इस पॉडकास्ट में उन्हें पॉप कल्चर और उनके जीवन के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।
Farhan Akhtar: 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर ने किया खुलासा, इस वजह से फिल्म में रणवीर सिंह हुए शामिल