फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rang De Basanti and don 2 fame kunal kapoor entered in Chiranjeevi next movie Vishwambhara as a villain

Vishwambhara: 'रंग दे बंसती' के इस हीरो ने मारी 'विश्वंभरा' में एंट्री, चिरंजीवी से होगी टक्कर

Fri, 14 Jun 2024 12:09 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:09 PM IST
सार

चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'विश्वंभरा' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के एक अभिनेता की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन
Rang De Basanti and don 2 fame kunal kapoor entered in Chiranjeevi next movie Vishwambhara as a villain
फिल्म 'विश्वंभरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @uvcreationsofficial

विस्तार

चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर अब तेजी से नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म निर्माताओं की ओर से इसमें काम कर रहे एक और कलाकार के नाम से परदा हटा दिया गया है। यह कलाकार बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुका है, जिनमें 'रंग दे बंसती' और 'डॉन 2' समेत कई फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन


Box Office Collection: पहले हफ्ते में 'मुंजा' ने किया इतने करोड़ का कारोबार, जानें अन्य फिल्मों का कैसा है हाल
विज्ञापन


इस अभिनेता की हुई फिल्म में एंट्री
खबर यह है कि 'विश्वंभरा' में कुणाल कपूर भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इसकी घोषणा फिल्म का निर्माण कर रही यूवी क्रिएशंस कंपनी द्वारा की गई है। यूवी क्रिएशंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुणाल की फोटो अपलोड करते हुए उनका फिल्म में स्वागत किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल कपूर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जो चिरंजीवी के किरदार से टक्कर लेते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by UV Creations (@uvcreationsofficial)



ये कलाकार भी आएंगे नजर
'विश्वंभरा' पर तेजी से काम किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन वशिष्ठ मल्लिदी कर रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इसमें चिरंजीवी और कुणाल कपूर के अलावा तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में, आशिका रंगनाथ के भी फिल्म से जुड़ने का एलान किया गया था। इन सभी के अलावा ईशा चावला, राम्या पसुपलेटी और आश्रिता वेमुगंती नंदूरी भी अदाकारी करती नजर आएंगी। 

Sudheer Babu: सुधीर बाबू को पसंद नहीं अपना उपनाम 'नाइट्रो स्टार', 'हरोम हारा' के क्रेडिट में भी नहीं दिखेगा

सुनने को मिलेगा ऑस्कर विजेता का संगीत 
'विश्वंभरा' को बनाने में मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म में एमएम कीरवानी का संगीत सुनने को मिलेगा, जो 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा छोटा के नायडू पर हैं। इसके संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी फिल्म को एडिट करेंगे।

Bobby Deol: बात-बात पर रोते हैं देओल परिवार के लोग? बॉबी देओल ने किया स्वीकार, बोले- हमें इसमें कोई शर्म नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed