फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda Remembers Veer Savarkar On His 142th Birth Anniversary Post A Video From Movie

Randeep Hooda: वीर सावरकर की 142वीं जयंती पर रणदीप हुड्डा ने किया याद, बोले- उन्हें पर्दे पर उतारना खास अनुभव

Wed, 28 May 2025 05:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 May 2025 05:08 PM IST
सार

Veer Savarkar Birth Anniversary: पर्दे पर विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने उनकी जन्म जयंती पर उन्हें खास तरीके से याद किया है।

विज्ञापन
Randeep Hooda Remembers Veer Savarkar On His 142th Birth Anniversary Post A Video From Movie
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेखक और राजनीतिज्ञ वीर सावरकर की आज 142वीं जयंती है। इस मौके पर उनके जीवन पर फिल्म बनाने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी उन्हें याद किया है। हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वीर सावरकर को अपनी श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा ने साझा किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट
विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर के जीवन पर फिल्म बनाने वाले रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा है, “स्वातंत्र्य वीर सावरकर की 142वीं जयंती पर आइए उस क्रांतिकारी को याद करें जिसने एक स्वतंत्र और मजबूत भारत का सपना देखा था। उन्हें पर्दे पर उतारना, उनकी यात्रा का निर्देशन करना और उनकी कहानी लिखना मेरे जीवन का सबसे गहरा और खास अनुभव रहा है। उनके द्वारा देखा गया एक लचीले और आत्मनिर्भर राष्ट्र का सपना अब दूर का सपना नहीं रह गया है। यह एक हकीकत बन रहा है। जय हिंद।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)




यह खबर भी पढ़ेंः Randeep Hooda: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन खुकरी’ पर फिल्म बनाएंगे रणदीप हुड्डा, मेजर जनरल पुनिया का निभाएंगे रोल

 

रणदीप हुड्डा ने किया ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का निर्देशन
रणदीप हुड्डा ने साल 2024 में आई फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में वीर सावरकर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रणदीप हुड्डा ने ही किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे, अमित सियाल और राजेश खेरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed