Sunny Deol: सनी देओल पहले नहीं करना चाहते थे 'ढाई किलो का हाथ' का इस्तेमाल, लेकिन अब दर्शक कर रहे तारीफ
Sunny Deol on Dhai Kilo Ka Hath: सनी देओल की फिल्म 'जाट' में उन्हीं का एक पुराना डायलॉग इस्तेमाल हुआ है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर सनी देओल ने खुल कर बात की है।
आईएमडीबी से बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा कि 'मैं इस डायलॉग को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं था लेकिन फिर मुझे समझ आ गया कि इसकी जरूरत क्यों है और निर्देशक ने खास दृश्य में इसे क्यों शामिल किया है। फिल्म में यह डायलॉग बहुत सही तरीके से आया और अब लोग इसके बारे में बातें कर रहे हैं।'
Emraan Hashmi: किरदार में उतरने के लिए इमरान हाशमी करते हैं मेहनत, कभी की बॉडी बिल्डिंग, तो कभी सीखा क्रिकेट
आपको बता दें कि सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ' वाला डायलॉग साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' का है। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और ऋषि कपूर थे।
सनी देओल के हाथ का एक और दूसरा डायलॉग है जो बहुत मशहूर है। वह इस तरह है 'यह मजदूर का हाथ है'। यह डायलॉग फिल्म 'घायल' का है।
AR Rahman: एआर रहमान ने अभिजीत पर किया पलटवार, कहा- हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना अच्छा है
'जाट' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को छह करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 55.2 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपने फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा 'फिल्म जाट और इसके गाने को मिल रहे प्यार को महसूस कर रहा हूं। शूटिंग से सीधे कुछ सीन शेयर कर रहा हूं। यह उनके लिए जिन्होंने इस गाने को महसूस किया है। आगे बढ़ो और खुद अपनी रील बनाओ। इसे महसूस करो।'
सनी देओल के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, उर्वशी रौतेला, सैयामी खेर और आयशा खान हैं।
विस्तार
सनी देओल का मशहूर डायलॉग है 'ढाई किलो का हाथ'। इस डॉयलॉग का इस्तेमाल उनकी नई फिल्म 'जाट' में हुआ है। उन्होंने इस पर अपनी बात रखी है। सनी देओल इस डायलॉग को फिल्म में इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। सनी देओल ने कहा कि इस डायलॉग को इस्तेमाल करने में उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी लेकिन निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने उन्हें इसके इस्तेमाल के लिए मनाया।
सही तरीके से इस्तेमाल हुआ डायलॉग
आईएमडीबी से बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा कि 'मैं इस डायलॉग को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं था लेकिन फिर मुझे समझ आ गया कि इसकी जरूरत क्यों है और निर्देशक ने खास दृश्य में इसे क्यों शामिल किया है। फिल्म में यह डायलॉग बहुत सही तरीके से आया और अब लोग इसके बारे में बातें कर रहे हैं।'
Emraan Hashmi: किरदार में उतरने के लिए इमरान हाशमी करते हैं मेहनत, कभी की बॉडी बिल्डिंग, तो कभी सीखा क्रिकेट
दामिनी फिल्म का है डायलॉग
आपको बता दें कि सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ' वाला डायलॉग साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' का है। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और ऋषि कपूर थे।
सनी देओल के हाथ का एक और दूसरा डायलॉग है जो बहुत मशहूर है। वह इस तरह है 'यह मजदूर का हाथ है'। यह डायलॉग फिल्म 'घायल' का है।
AR Rahman: एआर रहमान ने अभिजीत पर किया पलटवार, कहा- हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना अच्छा है
अच्छी कमाई कर रही 'जाट'
'जाट' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को छह करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 55.2 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपने फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा 'फिल्म जाट और इसके गाने को मिल रहे प्यार को महसूस कर रहा हूं। शूटिंग से सीधे कुछ सीन शेयर कर रहा हूं। यह उनके लिए जिन्होंने इस गाने को महसूस किया है। आगे बढ़ो और खुद अपनी रील बनाओ। इसे महसूस करो।'
फिल्म के कलाकार