फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Pothineni And Sanjay Dutt Double ISmart to Release On Independence Day Directed By Puri Jagannadh

Double ISmart: इस स्वतंत्रता दिवस पर संजय दत्त से भिड़ेंगे राम पोथिनेनी, 'डबल इस्मार्ट' की रिलीज डेट आई सामने

Sat, 15 Jun 2024 10:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 15 Jun 2024 10:55 PM IST
सार

राम पोथिनेनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Ram Pothineni And Sanjay Dutt Double ISmart to Release On Independence Day Directed By Puri Jagannadh
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पुरी जगन्नाध की 'डबल आईस्मार्ट' स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म निर्माता और चार्ममे कौर के बैनर पुरी कनेक्ट्स द्वारा समर्थित इस फिल्म में राम पोथिनेनी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाध की आगामी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने आज शनिवार को इसकी घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए राम पोथिनेनी ने फिल्म की रिलीज का जानकारी दी है। 'डबल इस्मार्ट' पांच भाषाओं-  तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

 
दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार
निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। टीजर की बात करें तो एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी हैं। टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त नए अवतार में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आईस्मार्ट शंकर' का है सीक्वल
ये फिल्म पोथिनेनी और जगन्नाध की 2019 की साइंस-फाई एक्शन फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।  'डबल इस्मार्ट' के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाध और अभिनेता राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed