फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Charan says after attending Ram Mandir Pran Pratishtha To born in India and to witness this is a blessing

Ram Charan: 'भारत में जन्म लेना और प्राण प्रतिष्ठा देखना एक आशीर्वाद है', राम चरण ने इस क्षण को बताया सौभाग्य

Mon, 22 Jan 2024 07:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 22 Jan 2024 07:52 PM IST
सार

राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी का अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया था। चिरंजीवी को सोमवार सुबह हैदराबाद हवाई अड्डे पर अपने बेटे, अभिनेता राम चरण के साथ अयोध्या के लिए जाते हुए देखा गया।

विज्ञापन
Ram Charan says after attending Ram Mandir Pran Pratishtha To born in India and to witness this is a blessing
राम चरण, चिरंजीवी और परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभु श्रीराम आ गए हैं। अयोध्या में ऐतिहासिक भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई हस्तियां भी साक्षी बनीं। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए साउथ अभिनेता चिरंजीवी अपने बेटे और अभिनेता राम चरण भी अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन भी किए। श्रीराम नगरी पहुंचने पर दोनों स्टार्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अब राम चरण ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस क्षण के भगवान राम का आशीर्वाद कहा है।
विज्ञापन



राम चरण ने इस पल को बताया सौभाग्य
राम चरण ने कहा, “शानदार, यह बहुत सुंदर था। जीवन में एक बार। इसे देखना, हमारे भारत में जन्म लेना और इसका गवाह बनना हर किसी के लिए सम्मान की बात है। यह सचमुच एक आशीर्वाद है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी आखिरकार वह देख रहे हैं जो 500 साल पहले होना चाहिए था। देर से ही सही, लेकिन हमारी पीढ़ी बहुत ही भाग्यशाली है कि हमें भगवान राम को अयोध्या में वापस विराजते देखने का मौका मिला। ”
विज्ञापन

 
ये हस्तियां हुईं शामिल
22 जनवरी, 2024 इस कार्यक्रम में राम चरण के अलावा रजनीकांत, कंगना रणौत, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, अनुपम खेर और विक्की कौशल समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं।  वहीं, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, महेश बाबू, किच्चा सुदीप और विशाल जैसे कई कलाकार इस कार्यक्रम में नहीं आ सके थे। इन सभी कलाकारों ने इस कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और फैंस को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में किया गया जोरदार स्वागत
बता दें कि राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी का अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया था। चिरंजीवी को सोमवार सुबह हैदराबाद हवाई अड्डे पर अपने बेटे, अभिनेता राम चरण के साथ अयोध्या के लिए जाते हुए देखा गया। अयोध्या जाने से पहले, चिरंजीवी ने राम मंदिर उद्घाटन में भाग लेने के बारे में खुलकर बात की थी। अब दोनों अभिनेता इस समारोह का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

Ram Mandir: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी को राम मंदिर के गेट पर क्यों रोका गया? जानिए वजह





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed