{"_id":"66c1d8682ede6a08830365a5","slug":"raksha-bandhan-all-time-hit-songs-list-phoolon-ka-taaron-ka-dhaagon-se-bandha-ye-rakhi-hai-bandhan-aisa-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Song: भाई-बहन के प्यार में डूबे हैं इन गानों के बोल, रक्षाबंधन के त्योहार को बनाते हैं खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raksha Bandhan Song: भाई-बहन के प्यार में डूबे हैं इन गानों के बोल, रक्षाबंधन के त्योहार को बनाते हैं खास
Mon, 19 Aug 2024 07:46 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:46 AM IST
सार
रक्षाबंधन के त्यौहार पर बॉलीवुड के ये गाने भाई-बहन के प्यार की भावनाओं को दोगुना कर देंगे। आइए देखते हैं उन सदाबहार गानों की लिस्ट...
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बने गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम और उनके पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहन अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधकर जीवनभर अपनी सुरक्षा का वादा लेती है। इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। बॉलीवुड ने भाई बहन के प्यार पर कुछ ऐसे ही गीत बनाए हैं जो लोगों के दिलों को छू लेते हैं। आइए देखते हैं वो कौन-कौन से गीत हैं जो भाई-बहन के प्यार को परिभाषित करते हैं….
फूलों का तारों का सबका कहना है: यह गीत फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का है। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का यह गीत आज भी लोगों का पसंदीदा है।
विज्ञापन
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना: महान गायिका लता मंगेशकर की आवाज में गाया यह गीत आज भी लोगों के दिलों के बेहद करीब है। यह गीत फिल्म ‘छोटी बहन’ का है। इस गीत में राखी के वास्तविक भाव को उकेरा गया है।
बहना ने भाई की कलाई से: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का यह गीत भाई-बहन के प्रेम पर बने बेहतरीन गानों में से एक है।
हम बहनों के लिए मेरे भईया: राखी के त्योहार पर सुने जाने वाले गानों में सबसे बेहतरीन गानों में से एक यह गीत भी है। यह गीत फिल्म ‘अंजाना’ का है।
मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन: ‘काजल’ फिल्म का यह गीत राखी के बेस्ट गानों में से एक है। इस गीत में भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी भावना है।
राखी धागों का त्यौहार: मोहम्मद रफी की आवाज में गाया हुआ यह गीत बेहतरीन है। ‘राखी’ फिल्म के इस गाने के लाखों दीवाने हैं।
बहनें हसती हैं तो हंसते हैं, भाई ऐसे होते हैं: फिल्म ‘प्यार का देवता’ ने साल 1991 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माए इस गाने में उनकी कई बहने दिखाई दी हैं।
चंदा रे मेरे भैया से कहना: रक्षाबंधन पर सुने जाने वाले गानों की लिस्ट में यह गीत भी शामिल है।
ये राखी बंधन है ऐसा: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म का यह गीत भाई-बहन के प्यार के महत्व को समझाता है।
धागों से बांधा: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का यह गाना भी रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गीत है। यह गीत भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते की भावनाओं से आपको ओत-प्रोत कर देता है।