फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant brutally got trolled for her outfit during namaz see users reaction

Rakhi Sawant: नमाज अदा करने पर ट्रोल हुईं राखी सावंत, लोग बोलें- कपड़े तो पूरे पहन लो

Wed, 05 Apr 2023 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Apr 2023 12:30 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आए दिन उनका वीडियो वायरल होता रहता है। इसी क्रम में राखी का एक और वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant brutally got trolled for her outfit during namaz see users reaction
Rakhi Sawant - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत अपनी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सावंत और आदिल दुरानी पहले अपने प्यार और फिर अपने झगड़ों की वजह से काफी समय तक चर्चा में रहे हैं। अब राखी रमजान के पाक महीने में रोजा और नमाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनका वीडियो वायरल होता रहता है। इसी क्रम में राखी का एक और वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

नमाज पढ़ते राखी का वीडियो वायरल
हाल ही में, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री नमाज अदा करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी को ब्लैक सूट के साथ हिजाब पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह नमाज पढ़ती हुई भी  नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, लोगों का ध्यान राखी के कपड़ों पर गया और लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने लगा दी क्लास
राखी की इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘राखी बहन पैंट को छोड़ा नीचे करो प्लीज, इतना ऊपर पहनकर नमाज नहीं होता है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘आप नमाज पढ़ रही हैं यह बहुत ही अच्छी बात, लेकिन नमाज में कपड़े पूरे होने चाहिए। ‘एक और यूजर ने लिखा, ‘नमाज पढ़ना सही है, लेकिन कुछ बेसिक रूल्स का ध्यान रखना जरूरी है। पहला तो आपको कपड़े पूरे पहनने चाहिए और दूसरा उन्हें नेल पेंट भी नहीं लगाना चाहिए था।’

Varun Dhawan : पहले गिगी हदीद के संग किस की चर्चा, अब 'सिटाडेल' प्रीमियर पर रेखा और वरुण ने दिए जमकर पोज

विज्ञापन

राखी ने अपनाया इस्लाम धर्म
आपको बता दें कि राखी को साल 2022 में पति आदिल खान दुर्रानी से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने निकाह भी कर लिया था। निकाह के बाद राखी ने अपना धर्म बदल दिया और इस्लाम को कबूल कर लिया। यही नहीं, राखी ने अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था। भले ही आज राखी अपने पति से अलग हो गई हैं, लेकिन वह इस्लाम के सभी रीति-रिवाज को निभा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed