फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raju kalakar Talk About His Biopic Movie And Share His Life Struggle

Raju kalakar: 'दिल पे चलाई…' गाने पर पत्थर बजाने वाले राजू बायोपिक को लेकर खुश, किसके लिए गाया वायरल सॉन्ग

Wed, 20 Aug 2025 08:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 20 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

Raju kalakar Biopic: सोशल मीडिया पर दो पत्थर बजाकर और ‘दिल पे चलाई छुरियां’ सॉन्ग गाकर मशहूर हुए राजू कलाकार पर अब फिल्म भी बन रही है? इसे लेकर वह काफी खुश हैं। हालिया एक इंटरव्यू में वह अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद करते हैं। 
 

विज्ञापन
Raju kalakar Talk About His Biopic Movie And Share His Life Struggle
राजू कलाकार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सोशल मीडिया पर लगभग एक महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजू नाम का एक शख्स ‘दिल पे चलाई छुरियां…’ गाने पर दो पत्थर बडे़ ही खास अंदाज में बजा रहा था। इन पत्थरों से ही वह गाना का म्यूजिक क्रिएट कर रहा था। यह गाना इतना वायरल हुआ कि राजू को टीसीरीज के रीमेक सॉन्ग में काम करने का मौका मिला। अब राजू पर एक बायोपिक भी बन रही है। इस फिल्म को लेकर हाल ही में राजू कलाकार ने इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में अपनी जिंदगी के स्ट्रगल के बारे में भी बता की। साथ ही यह भी बताया कि किसके लिए उन्होंने वायरल सॉन्ग गाया था। 

विज्ञापन

बायोपिक को लेकर जाहिर की खुशी 
इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई हालिया बातचीत में राजू कलाकार कहते हैं, ‘मैं काफी खुश हूं कि मेरी जिदंगी पर फिल्म बन रही है, बायोपिक बन रही है। लोगों ने मुझे वायरल वीडियो के लिए बहुत पसंद किया, प्यार दिया। अगर लोग इस मूवी को भी देखते हैं तो मुझे और भी खुशी होगी। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: 'दिल पे चलाई छुरियां' पर पत्थर बजाकर फेमस राजू कलाकार बना स्टार, फोटो खिंचाने के लिए लगी लाइन 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पत्नी की नाराजगी के कारण गाया वायरल सॉन्ग 
आगे इंटरव्यू में राजू कलाकार करते हैं, ‘मुझे अहसास नहीं था कि गाना इतना वायरल होगा। दरअसल, जब यह गाना गाया था तो उन दिनों काफी परेशान था। मुझ पर कुछ लोन था, इस बात से पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। मैं उसे लेने गया लेकिन वह नहीं आई। तब मैंने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाना गाया, इसे पत्थर पर बजाया भी।’

सोनू निगम के साथ भी नजर आ चुके हैं राजू कलाकार 
राजू कलाकार जब सोशल मीडिया पर फेमस हुए तो सोनू निगम ने भी उन्हें अपने पास बुलाया। सोनू निगम ने राजू के साथ गाना गाया। बताते चलें कि यह गाना 90 के दशक में फिल्म ‘बेवफा सनम’ में सोनू निगम ने ही गाया था । राजू कलाकार के कारण यह गाना फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed