फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar Rao says he likes Janhvi Kapoor work ethics in recent interview

Rajkummar Rao: राजकुमार राव को जान्हवी कपूर की यह चीज है पसंद, बयान में किया खुलासा

Mon, 19 May 2025 10:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 19 May 2025 10:41 PM IST
सार

Rajkummar Rao on Janhvi Kapoor: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। राजकुमार ने एक बात को लेकर जान्हवी कपूर की तारीफ की है।

विज्ञापन
Rajkummar Rao says he likes Janhvi Kapoor work ethics in recent interview
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने 'रूही' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता काफी मजबूत हो गया है। अब दोनों दोस्त हैं। इसलिए जब राजकुमार राव से जान्हवी कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने उनके काम की तारीफ की।

विज्ञापन

Rajkummar Rao says he likes Janhvi Kapoor work ethics in recent interview
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

राजकुमार राव ने की जान्हवी की तारीफ
अपनी सह-कलाकार जान्हवी कपूर के बारे में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, राजकुमार राव ने उनके काम करने के तरीके की तारीफ की। राव ने बताया कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है। राव ने कहा 'उसे परवाह नहीं है कि वह बीमार है या नहीं, उसे परवाह नहीं है कि उसके निजी जीवन में क्या हो रहा है, अगर वह सेट पर है, तो वह अपना 100% किरदार को दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao says he likes Janhvi Kapoor work ethics in recent interview
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

जान्हवी का हुआ विकास
राजकुमार राव ने कहा 'जान्हवी कपूर अपने काम के प्रति बहुत जिम्मेदार हैं। जान्हवी कपूर अपनी पहली फिल्म 'धड़क' से लेकर अब तक एक अभिनेत्री के रूप में बहुत आगे बढ़ी हैं। उनका बहुत विकास हुआ है।'
यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: 'भूल चूक माफ' की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने शेयर किया विडियो, लिखी मजेदार बात

विज्ञापन

Rajkummar Rao says he likes Janhvi Kapoor work ethics in recent interview
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

कान पहुंची जान्हवी कपूर
बहरहाल जानकार मानते हैं कि जान्हवी का करियर ग्राफ निश्चित रूप से ऊपर की ओर बढ़ा है। जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों को आलोचकों और प्रशंसकों से सराहना मिली है।
फिलहाल जान्हवी कपूर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं।

Rajkummar Rao says he likes Janhvi Kapoor work ethics in recent interview
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

राजकुमार राव की फिल्म
राजकुमार राव की बात करें तो वह वामिका गब्बी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिखाया गया है कि राजकुमार राव शादी करना चाहते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में शादी का दिन नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed