Coolie Trailer Launch: कभी मजाकिया तो कभी इमोशनल, 'कुली' के ट्रेलर लॉन्च पर कुछ इस अंदाज में दिखे रजनीकांत
Rajinikanth Movie Trailer Launch: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म कुली का ट्रेलर धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस दौरान अभिनेता अलग ही अंदाज में नजर आए। डायरेक्टर को रोस्ट करने से लेकर मजाकिया टिप्पणी तक, रजनीकांत ने फैंस का दिल जीत लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजनीकांत का मजाकिया अंदाज
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जहां उन्होंने निर्देशक लोकेश कनगराज को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, वहीं खुद पर भी उन्होंने जमकर चुटकियां लीं। उन्होंने लोकेश से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाते हुए बताया कि 'कैथी' देखने के बाद वो खुद उनसे मिलने पहुंचे थे, ताकि उनसे पहले कोई और अभिनेता उन्हें न ले जाए।
पूरी टीम की एक्टर ने की तारीफ
कार्यक्रम में उन्होंने फिल्म के तकनीकी टीम की भी भरपूर तारीफ की। छायाकार गिरीश गंगाधरन, एडिटर फिलोमिन राज और एक्शन डायरेक्टर अनबरिव की तारीफ करते हुए कहा कि वो इस फिल्म की असली जान हैं।
The Entire Stadium is ERUPTED When Superstar #Rajinikanth Sir Mentioned #Ajithkumar Sir’s Name!! 🌋
Pure GOOSEBUMPS Moment 💯🔥#CoolieUnleashed | #AK64 pic.twitter.com/C6kFAhsYSr — AJITHKUMAR FANS CLUB (@ThalaAjith_FC) August 2, 2025
ये खबर भी पढ़ें: Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने राघव के साथ पहली डेट का खोला राज, गूगल पर सर्च किया था मैरिटल स्टेटस
खुद कुली का काम कर चुके रजनीकांत
राजनीकांत ने फिल्म में अपने किरदार की गहराई का जिक्र करते हुए बताया कि वो खुद एक समय कुली का काम कर चुके हैं। उन्होंने इमोशनल होते हुए वो पल शेयर किया जब उन्हें कॉलेज के एक पुराने दोस्त ने पहचान लिया। वो वाकया उनकी जिंदगी की पहली बार थी जब वो फूट-फूट कर रोए थे।
आमिर पर भी ली चुटकी
इसके अलावा उन्होंने नागार्जुन, आमिर खान और लोकेश के लंबे इंटरव्यूज पर चुटकी लेते हुए खूब ठहाके बटोरे। श्रुति हासन को लेकर भी उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वो इतनी गंभीर भूमिका को निभाने जा रही हैं। लेकिन अब उन्होंने मान लिया है कि श्रुति ने फिल्म में अच्छा काम किया है। उन्होंने सत्यराज के साथ पुराने वैचारिक मतभेदों को भी खुले मंच पर कुबूल किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सत्यराज जैसे लोग जो दिल से बोलते हैं, उन पर भरोसा किया जा सकता है।