Sampath J Ram: 'पत्नी को डराने के लिए प्रैंक कर रहे थे', संपत की आत्महत्या को लेकर दोस्त का शॉकिंग खुलासा
अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे। अब अभिनेता के दोस्त ने खुलासा किया की संपत ने आत्महत्या नहीं बल्कि फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे। अब अभिनेता के दोस्त ने खुलासा किया की संपत ने आत्महत्या नहीं बल्कि फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दोस्त ने आत्महत्या की बताई असल वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब अभिनेता के दोस्त ने उनके ऐसा करने के फैसले पर से पर्दा उठाया है।
View this post on Instagram
संपत कर रहे थे पत्नी के साथ मजाक
संपत जे राम के करीबी दोस्त और को-स्टार राजेश ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि संपत का पत्नी के साथ रात को मामूली कहासुनी हुई थी। इस झगड़े के बाद वह पत्नी को डराने के लिए सिर्फ फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश इस दौरान उनकी जान चली गई। इस हादसे ने उनकी पांच महीने प्रेग्नेंट पत्नी को भी बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है।
KKBKKJ: केआरके ने सलमान खान को बुढ़ऊ बताकर कसा तंज, फिल्म के बेकार कलेक्शन पर जमकर उड़ाई खिल्ली
दोस्त ने अभिनेता के नाम लिखा भावुक पोस्ट
आपको बता दें कि अभिनेता की मौत से उनके दोस्त राजेश बहुत बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने संपत के निधन के वक्त भी काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि 'आपसे जुदाई सहने की ताकत हममें नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाइयां लड़नी बाकी हैं। आपके सपनों को पूरा होने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। प्लीज वापस आ जाइए।' आपको बता दें कि संपत जे राम का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन एनआर पुरा में हुआ है।