फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajeev Khandelwal reveals his showtime character armaan says i am not such an artiste in interview

Rajeev Khandelwal: 'मैं ऐसा कलाकार नहीं हूं', शोटाइम में अरमान का किरदार निभाने पर बोले राजीव खंडेलवाल

Fri, 16 Feb 2024 08:06 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 16 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान राजीव ने सीरीज की कहानी और किरदारों के बारे में बात की।  साथ ही, उन्होंने अपने किरदार से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। 

विज्ञापन
Rajeev Khandelwal reveals his showtime character armaan says i am not such an artiste in interview
राजीव खंडेलवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

राजीव खंडेलवाल बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता हैं। अभिनेता जल्द ही करण जौहर निर्देशित सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे, जिसका टाइटल 'शोटाइम' है। हाल ही में, सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से सरहाना मिली। सीरीज में राजीव खंडेलवाल, अरमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान राजीव ने सीरीज की कहानी और किरदारों के बारे में बात की।  साथ ही, उन्होंने अपने किरदार से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


'शोटाइम' की कहानी के बारे में की बात 
'शोटाइम' के किरदार को लेकर राजीव ने कहा, 'मैं कभी भी अरमान के किरदार से खुद को जोड़ नहीं पाया हूं। मैं बहुत अलग इंसान हूं, इसलिए यदि आप मेरे करियर ग्राफ या मेरी पसंद को देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि मैं उन कलाकारों में से नहीं हूं। लेकिन हां, मैं जिस तरह के अभिनेता का किरदार निभा रहा हूं, वे हर जगह मौजूद हैं। इन कलाकारों के किस्से आप हर वक्त सुनते रहते हैं। यह सीरीज उसी का ही एक मिश्रण है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने की चीफ्स विक्ट्री परेड में मारी गई महिला के परिवार की मदद, दान किए 100000 डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरस्टार की भूमिका में दिखेंगे राजीव 
उन्होंने आगे कहा, 'इस सीरीज में कई कलाकार की कहानी को दिखाया जाएगा। हालांकि, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, लेकिन मुझे यकीन है कि सीरीज देखकर आपको उनमें से कुछ की याद जरूर आएगी। इन सुपरस्टार्स को हमने अतीत में देखा है।' वेब सीरीज शोटाइम में इमरान हाशमी को दूसरी पीढ़ी के फिल्म निर्माता के रूप में दिखाया गया है, जिनका महिमा मकवाना के किरदार के साथ मतभेद में है। महिमा एक नई कलाकार हैं, जो इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन शोबिज के खिलाड़ी इमरान हाशमी के साथ उनका मुकाबला है। इस बीच, शो में सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे राजीव खंडेलवाल उन्हें एहसास दिलाते हैं कि इंडस्ट्री में ताकत 'स्टार' के हाथों में है।

'शोटाइम' की स्टार कास्ट
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'शो टाइम' में सिनेमा की दुनिया के अनदेखे और कैमरे पर बोले जाने वाले झूठ का सच दिखाया जाएगा। इसमें अरबों की बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक छोटी सी झलक है, जो नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इस शो का निर्माण करण जौहर ने किया है। वहीं, यह सीरीज मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के निर्देशन में बनी है। इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज की मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं। 'शोटाइम' का प्रीमियर आधिकारिक तौर पर आठ मार्च, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

यह भी पढ़े: Aditya Dhar: 'कोई नहीं चाहता था 'उरी' में विक्की को कास्ट करना, लोगों ने इसे बताई थी गलती', आदित्य का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed