Asia Cup Final: ‘अपने बच्चों को बताऊंगा’, राघव जुयाल ने लाइव देखा भारत-पाकिस्तान मैच; बोले- ‘कमाल हो गया’
Raghav Juyal India Vs Pakistan Match: एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लाइव देखने के बाद राघव जुयाल खुश हैं। उन्होंने भारत की जीत पर अनोखे अंदाज में खुशी जताई है।
विस्तार
एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद हर कोई उत्साहित है। सभी ने अपने-अपने तरीके से इस जीत का जश्न मनाया और टीम इंडिया को बधाई दी। अभिनेता राघव जुयाल ने भारत की इस शानदार जीत को दुबई में लाइव देखा। अब भारत की जीत के इस यादगार पल को देखने के बाद राघव काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी खुशी बयां की है।
राघव ने जताई खुशी
भारत के फाइनल में जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए राघव ने इस पल को यादगार बताया। इस दौरान एएनआई से बात करते हुए राघव ने कहा, ‘आज बहुत अच्छा लगा। मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि मैं यह शानदार मैच देखने आया था। बिल्कुल कमाल हो गया।’ इस दौरान राघव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वो काफी उत्साहित नजर आए।
#WATCH | Dubai, UAE | India defeats Pakistan in #AsiaCupFinal | Indian actor and dancer Raghav Juyal says, "... I will tell my kids one day that I came to watch the legendary India-Pakistan match..." pic.twitter.com/XXCmU6yBFx
— ANI (@ANI) September 28, 2025
भारत ने 5 विकेट से दी पाकिस्तान को मात
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह नौवीं बार है जब भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत की इस जीत के हीरो स्पिनर कुलदीप यादव और बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे।
यह खबर भी पढ़ेंः India VS Pakistan Final: भारत की जीत पर बिग बी ने ली पाकिस्तान की चुटकी, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में हुई राघव की तारीफ
राघव जुयाल हाल ही में आर्यन खान के पहले शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने लक्ष्य लालवानी के दोस्त का किरदार निभाया है। सीरीज में राघव के काम की काफी तारीफ भी हुई है। इसके अलावा राघव साउथ स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ में अहम भूमिका में नजर आएंगे।