फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rafuchakkar lead Maniesh Paul will be joining Salman Khan for the first Weekend Ka Vaar of Bigg Boss OTT 2

BB OTT 2: सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार' से जुड़ेंगे मनीष पॉल, एक्टर ने बड़े खुलासे से बढ़ाया फैंस का उत्साह

Fri, 23 Jun 2023 06:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 23 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

एक्टर-होस्ट और कॉमेडियन मनीष पॉल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से जुड़ने जा रहे हैं। मनीष, 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान के साथ मंच साझा करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Rafuchakkar lead Maniesh Paul will be joining Salman Khan for the first Weekend Ka Vaar of Bigg Boss OTT 2
मनीष पॉल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

वेब सीरीज 'रफूचक्कर' के बेहतरीन एक्टर मनीष पॉल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्टर-होस्ट जियोसिनेमा के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के पहले 'वीकेंड का वार' में मनीष पॉल शामिल होंगे। वहीं, सलमान खान और मनीष पॉल की जुगलबंदी फैंस को मनोरंजन का डबल डोज देगी। 

विज्ञापन

'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनेंगे मनीष पॉल

अब यह देखना बाकी है कि क्या मनीष पॉल शो में अतिथि भूमिका निभाएंगे या वह 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान प्रतियोगियों से पूछताछ करने के लिए विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बहरहाल, यह 'वीकेंड का वार' निश्चित रूप से दर्शकों के लिए काफी ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाला है। 

विज्ञापन


Nora Fatehi: नोरा का इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो 'सेक्सी इन माई ड्रेस' रिलीज, एक्ट्रेस के ठुमके पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष पॉल ने जाहिर की खुशी 

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा बनने को लेकर मनीष पॉल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है, 'मैं बिग बॉस ओटीटी पर पहले वीकेंड का वार में शामिल होने और सलमान भाई के साथ मंच साझा करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं शो का पूरा आनंद ले रहा हूं, खासकर अपने भाई साइरस को देख रहा हूं। सलमान भाई को कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते हुए देखना मजेदार होगा। वहीं, मैं इसमें एक दिलचस्प एंगल जोड़ रहा हूं।'


Lust Stories 2: काजोल-अजय में से कौन बेहतर एक्टर? एक्ट्रेस के सवाल पर जानें डायरेक्टर अमित आर शर्मा का जवाब

'वीकेंड का वार' में आएगा मजेदार ट्विस्ट

मनीष पॉल ने साफ कर दिया है कि वह शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में शामिल होने जा रहे हैं। इस तरह 'वीकेंड का वार' पर मनोरंजन का डबल डोज मिलना लाजमी है। वहीं, मनीष शो में क्या ट्विस्ट लेकर आएंगे, इसके बारे में सोचकर ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं। इस हफ्ते शो से बेघर होने के लिए बेबीका, पलक, जिया और अविनाश नॉमिनेटेड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed