फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Radhika Pandit was not agree to marry KGF star Yash he wait six months after propose her know full story

Yash: केजीएफ स्टार से शादी के लिए तैयार नहीं थीं राधिका? यश को कराया था छह महीने इंतजार, फिर ऐसे बनी थी बात

Mon, 08 Jan 2024 02:41 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
Radhika Pandit was not agree to marry KGF star Yash he wait six months after propose her know full story
यश और राधिका पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ स्टार यश और एक्ट्रेस राधिका पंडित साउथ इंडस्ट्री की सबसे दमदार जोड़ी में से एक हैं। साल 2016 से यह कपल साथ है और अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश है, लेकिन क्या आप जानते है, राधिका पहले यश से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी, यहां तक कि यश के प्रपोजल को हां करने के लिए भी उन्होंने यश को 6 महीने तक उन्हें इंतजार कराया। यह खुलासा खुद सुपरस्टार यश ने किया था। 

विज्ञापन

Radhika Pandit was not agree to marry KGF star Yash he wait six months after propose her know full story
यश और राधिका पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

एक साक्षात्कार में यश ने राधिका के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर पर बात की थी। यश ने कहा, 'मैं उससे प्यार करता हूं। इस बात का एहसास दिलाने के लिए मैंने सब कुछ किया, लेकिन उसे कोई हिंट नहीं मिलता था। मुझे लगता है वह बुद्धू है। मेरे फोन में अभी भी उसका नंबर बुद्धू के नाम से ही सेव है। उस टाइम मैं उसे प्रपोज करना चाहता था, लेकिन मुझमें इतना आत्मविश्वास नहीं था। क्योंकि मैं डरा हुआ था। हम बहुत अच्छे दोस्त थे और मैं उसे खोना नहीं चाहता था। वह मेरे लिए काफी स्पेशल थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Radhika Pandit was not agree to marry KGF star Yash he wait six months after propose her know full story
यश और राधिका पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

यश ने आगे कहा, 'लेकिन वैलेंटाइन डे पर मैंने फैसला किया कि मैं उसे प्रपोज करूंगा। मैने उससे पूछा कि कहां हो तो उसने मुझे बताया कि वे फिल्म देखने के लिए कोरमंगला मॉल जा रही है। इसके बाद मैंने मॉल जाने का फैसला किया। मैं उसे उसकी पसंद की सभी चीजों का एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहता था। मैंने कार्नेशन्स, चॉकलेट और सॉफ्ट टॉयज जैसी चीजों को लिया और मॉल पहुंच गया। 
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी का खुलासा, गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद असली गैंगस्टर्स उन्हें मानने लगे थे आदर्श

विज्ञापन

Radhika Pandit was not agree to marry KGF star Yash he wait six months after propose her know full story
यश और राधिका पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

यश ने बताया कि उन्होंने राधिका को प्रपोज तो कर दिया, लेकिन राधिका ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और जवाब देने के लिए छह महीने तक इंतजार कराया। हम दोनों इंडस्ट्री से हैं और हमने स्क्रीन पर ड्रामा देखा है। वहीं, इस बारे में एक साक्षात्कार में राधिका ने कहा था, 'यश ने मुझसे फोन पर पूछा और यह बात सामने आई। मैंने अपना समय लिया। मैं तुरंत अपनी फिल्में भी साइन नहीं करती और यहां तो शादी के लिए हां कहना था।'
Ira Nupur Wedding: उदयपुर में शुरू हुआ पारंपरिक शादी का जश्न, पति नूपुर के साथ रोमांटिक हुईं आयरा, लगाए ठुमके

Radhika Pandit was not agree to marry KGF star Yash he wait six months after propose her know full story
यश और राधिका पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

यश ने आगे कहा, 'राधिका को शिकायत थी कि उन्होंने उसे अच्छे ढंग से प्रपोज नहीं किया था। इस शिकायत को दूर करने के लिए मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी में प्रपोज करने वाला दृश्य राधिका के लिए उपहार था।' गौरतलब है कि यश और राधिका की शादी को 7 साल हो गए हैं। आज दोनों दो बच्चे आर्य और यथर्व के माता-पिता हैं।
Vijay Sethupathi: मेरी क्रिसमस के प्रमोशन में विजय को आया गुस्सा, हिंदी थोपने के सवाल पर रिपोर्टर को कराया चुप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed