फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 trailer launch event tickets being sold in black according to media reports

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के पास की हो रही कालाबाजारी, ब्लैक में खरीदे जा रहे टिकट

Sun, 17 Nov 2024 05:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 17 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’  के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के पास ब्लैक में बिकने की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इवेंट में मुफ्त एंट्री होने के बावजूद लोगों को ब्लैक में पास खरीदने पड़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 trailer launch event tickets being sold in black according to media reports
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

विस्तार

पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर कुछ ही घंटों में बिहार के पटना में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर इवेंट में हिस्सा लेने के लिए फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बिहार पहुंंच चुकी हैं। ‘पुष्पा 2’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। 
विज्ञापन


ब्लैक में बिक रही टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि इवेंट के पास ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने ब्लैक-टिकट माफिया के बारे में पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें इवेंट के लिए ब्लैक में टिकट खरीदने पड़ रहे हैं, जबकि इवेंट एंट्री मुफ्त है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 6 बजे से ही प्रशंसक पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में पहुंचने लगे थे। 
विज्ञापन

Bigg Boss 18: नेटिजन्स तेजिंदर बग्गा को सुना रहे खरी खोटी, सारा अरफीन के साथ फ्लर्ट को करना पड़ा भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन-रश्मिका की तस्वीर आई सामने
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह तेजी के साथ वायरल है। यह तस्वीर दोनों के पटना निकलने से पहले की है।  आज का दिन दोनों के लिए बेहद खास है। वहीं, प्रशंसक भी इसके ट्रेलर का इंतजार बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं। 

फिल्म ने अल्लू को बना दिया पैन इंडिया स्टार
‘पुष्पा’ ने अल्लू अर्जुन को पूरे भारत में पहचान दिला दी। फिल्म की बदौलत दक्षिण भारत के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी उनके प्रशंसक बढ़ गए। वहीं, इवेंट के पास का ब्लैक में बिकना देश भर में ‘पुष्पा 2’ के प्रति दीवानगी को दर्शाता है। पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन एक बड़े स्टार बन गए हैं और ‘पुष्पा 2’ में उनके अवतार का देशभर में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 
Bigg Boss 18: नेटिजन्स तेजिंदर बग्गा को सुना रहे खरी खोटी, सारा अरफीन के साथ फ्लर्ट को करना पड़ा भारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed