Bigg Boss 18: नेटिजन्स तेजिंदर बग्गा को सुना रहे खरी खोटी, सारा अरफीन के साथ फ्लर्ट को करना पड़ा भारी
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी तेजिंदर बग्गा की सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर आलोचना की है। आइए जानत हैं उन्हें खरी-खोटी क्यों सुनाई जा रही है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वजह से हो रही तजिंदर
‘बिग बॉस 18’ के घर में बंद तजिंदर बग्गा को नेटिजन्स ने तब खरी-खोटी सुनाई, जब उन्हें सारा अरफीन खान के घर से बाहर निकलने के बाद उनके साथ फ्लर्ट करते देखा गया। दर्शकों ने सारा के साथ उनके इस व्यवहार को 'डरावना' बताया और मांग की कि उन्हें फटकार लगाई जाए या शो से बाहर निकाल दिया जाए।
Ajay Devgn: साउथ सिनेमा में है बहुत 'एकता', अक्षय कुमार और अजय देवगन ने इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात
Tajinder Bagga ❌ Inspector Talpade from wanted ✅
byu/skinsaremylife inbiggboss
पहले भी हो चुकी है आलोचना
अरफीन के बाहर होने के बाद पूरे हफ्ते के दौरान बग्गा घर के अंदर शांत थे, घरवालों के साथ चुटकुले सुनाते और शायरी सुनाते नजर आए। उन्होंने सारा के लिए शायरी और कविताएं भी लिखीं। जहां अभिनेत्री ने इसे मजेदार तरीके से लिया, वहीं नेटिजन्स ने इसे असहज कहा है। एक एपिसोड में, बग्गा को सारा असहमती के बावजूद उन्हें स्विमिंग पूल में खींचते हुए भी देखा गया था और इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।
Why this creep BJP supporter @TajinderBagga is still in BB house?
— Dr Nimo Yadav Commentary (@niiravmodi) November 16, 2024
He is making every girl uncomfortable because of his Gandi Nazar.
This man should be thrown out of BB ASAP.
Look how he stared at a fellow lady contestant and she immediately adjusted her clothes. pic.twitter.com/My4beRiYm1
नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, होस्ट सलमान खान और रवि किशन भी सारा और बग्गा को चिढ़ाते हुए देखे गए और अभिनेत्री इस बात से असहज और दुखी दिखीं, लेकिन उन्होंने इसे सहजता से लिया और मामले को हंसी में उड़ा दिया। इसके बाद नेटिजन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, "यह अब और मजेदार नहीं रहा।” कई अन्य ने भी इसी तरह की टिप्पणी करते हुए इसकी आलोचना की।
Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन दस्तक देगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म