फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday and rumored boyfriend Aditya Roy Kapoor twin in blue at Heeramandi Screening fans react OMG

Ananya Panday: हीरामंडी की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के संग पहुंचीं अनन्या पांडे, फैंस हुए फिदा

Thu, 25 Apr 2024 09:29 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 25 Apr 2024 09:29 AM IST
सार

हीरामंडी फिल्म की स्क्रिनिंग पर सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस दौरान बॉलीवुड रुमर्ड कपल अनन्या पांडेय और आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए। दोनों को एक ही स्टाइल के कपड़ों में देखकर फैंस हुए फिदा।

विज्ञापन
Ananya Panday and rumored boyfriend Aditya Roy Kapoor twin in blue at Heeramandi Screening fans react OMG
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने अभीतक अपने रिलेशनशिप को आधारिक तौर पर कबूल नहीं किया है। लेकिन हर जगह दोनों की एक साथ मौजूदगी सारा सच बयां कर देती है, साथ ही दोनों की एक-दूसरे के साथ लाजवाब ट्वीनिंग इस राज से पर्दा उठा देती है। दोनों को अक्सर एक साथ कई जगहों पर देखा जा चुका है। यहां तक की दोनों कई बार एक साथ वेकेशन पर भी जा चुके हैं। वहीं अब दोनों को निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग में एक साथ देखा गया। 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करने पहुंचे। ऐसे में बॉलीवुड की सबसे क्यूट और पसंद किया जाने वाला रूमर्ड कपल अनन्या और आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे। 
विज्ञापन


अनन्या-आदित्य की ट्वीनिंग
अनन्या नीले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लगी, तो वहीं आदित्य भी अनन्या से मैचिंग रंग की ड्रेस पहने दिखाई दिए। दोनों को नीले रंग के कपड़ों की ट्वीनिंग में देखकर फैंस उनपर फिदा हो गया। अनन्या ने माथे पर बिंदी, बालों में गजरा लगाकर सभी को अपनी क्यू स्माइल से मदहोश कर दिया। अनन्या सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। तो वहीं आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या की ड्रेस से मैचिंग रंग की शर्ट पहनी हुई थी। आदित्य भी कोट-पेंट के साथ नीले रंग की शर्ट में डैसिंग लग रहे थे। अनन्या ने अपने ग्लैमर का ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उनकी खूबसूरती को देखता रह गया। ट्रेडिशनल लुक में वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।
विज्ञापन


फैंस हुए फिदा
कुछ ही देर में दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस आदित्य-अनन्या को एक साथ देखकर बेहद खुश हुए। फैंस लगातार उनके लुक और स्टाइल को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''बॉलीवुड का सबसे हॉटेस्ट कपल'', एक और फैन ने लिखा, ''ओएमजी, यह दोनों एक साथ कितने सुंदर दिख रहे हैं।'' एक और फैन ने लिखा, ''बेस्ट जोड़ी''।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



अनन्या-आदित्या का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे फिल्म 'खो गए हम कहां' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव भी मुख्य भूमिका में नजर थे। यह फिल्म 26 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा और फातिमा सना शेख नजर आयेंगे। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed