{"_id":"6960f8cccdb428c96a0720e6","slug":"public-broadcaster-prasar-bharti-to-air-influencer-content-in-30-minute-slot-on-dd-news-and-digital-platforms-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रसार भारती ने शुरू किया 'क्रिएटर्स कॉर्नर', इंफ्लुएंसर्स का कंटेंट किया जाएगा प्रसारित, जानिए कब और कहां?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
प्रसार भारती ने शुरू किया 'क्रिएटर्स कॉर्नर', इंफ्लुएंसर्स का कंटेंट किया जाएगा प्रसारित, जानिए कब और कहां?
Fri, 09 Jan 2026 06:30 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:30 PM IST
सार
Creator's Corner: प्रसार भारती ने एक नई पहल का एलान किया है। वह डीडी न्यूज और इसके डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर इन्फ्लुएंसर के कंटेंट को प्रसारित करेगा। ऐसा रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के तहत किया जाएगा। साथ ही कंटेंट के प्रसारण के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिएटर इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने शुक्रवार को कहा कि वह रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल के तहत डीडी न्यूज और अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स को प्राइम टाइम स्लॉट दे रहा है। इसके तहत हफ्ते में पांच दिन 30 मिनट का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
'क्रिएटर्स कॉर्नर' कब और कहां प्रसारित होगा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि 'क्रिएटर्स कॉर्नर' नाम के इस प्राइम टाइम स्लॉट का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे डीडी न्यूज और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इसका रिपीट टेलीकास्ट मंगलवार से शनिवार सुबह 9:30 बजे होगा। इस पहल में दो मिनट से लेकर 10 मिनट तक का कंटेंट दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
अच्छा कंटेंट बनाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को मिलेगा मौका
दिखाए जाने वाले कंटेट को एक स्वतंत्र टीम द्वारा जांची गई एप्लीकेशन से लिया जाएगा और इसमें कई तरह के विषयों पर फोकस किया जाएगा। डिजिटल क्रिएटर्स और उनके चैनलों को उनकी प्रोग्रामिंग के लिए पूरा क्रेडिट दिया जाएगा। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि दूरदर्शन पर 'क्रिएटर्स कॉर्नर' ऐसे इन्फ्लुएंसर्स को एक प्लेटफॉर्म देगा जो, अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाते हैं।
विज्ञापन
90 प्रतिशत रेवेन्यू कंटेंट बनाने वालों को दिया जाएगा
एल मुरुगन ने कहा कि यह पहल रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल पर काम करेगी, जिसमें प्रोग्रामिंग से होने वाले रेवेन्यू का 90 प्रतिशत कंटेंट बनाने वालों को दिया जाएगा और प्रसार भारती 10 प्रतिशत अपने पास रखेगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'यह पहली बार है, जब कंटेंट क्रिएटर्स किसी मीडिया नेटवर्क के प्लेटफॉर्म पर आएंगे'। उन्होंने इसे प्रसार भारती के कामकाज में सुधार की दिशा में पहला कदम बताया। उन्होंने आगे कहा कि 2026 प्रसार भारती में सुधार का साल होगा, जो अब एक नई प्रोग्रामिंग शैली अपनाएगा, क्योंकि यह समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा।