फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime minister narendra modi remembers sharda sinha during chhath puja

‘शारदा सिन्हा तो बेगूसराय की बहू थीं…’, छठ पर्व के मौके पर पीएम मोदी ने गायिका को किया याद; साझा किया यह गीत

Sat, 25 Oct 2025 12:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

PM Modi Remembers Sharda Sinha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पर्व के बीच दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को याद किया है। साथ ही उनके द्वारा गाए गए छठी मईया के गीतों को अमर बताया।

विज्ञापन
Prime minister narendra modi remembers sharda sinha during chhath puja
नरेंद्र मोदी और शारदा सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

छठ पर्व के आते ही दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा के छठ के गीत पूरे देश में गूंजने लगते हैं। इस बात का जिक्र अब प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के बेगूसराय स्थित एक रैली में किया। साथ ही उन्होंने गायिका को याद किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा को बेगूसराय की बहू बताया
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। इसमें उन्हें रैली में जनता को संबोधित करते देखा जा सकता है। पीएम मोदी बिहार के चुनावी माहौल के दौरान बेगूसराय में जनता से मुखातिब होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जब छठी मईया के पूजा की बात आती है, तो शारदा सिन्हा का नाम आना स्वाभाविक है। और शारदा सिन्हा तो बेगूसराय की बहू थीं। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिले। शारद सिन्हा अब हमारे बीच तो नहीं हैं, लेकिन उनके गीत हमेशा के लिए अमर रहेंगे।'
विज्ञापन

 


शारदा सिन्हा के छठ गीत को किया साझा
एक और ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के छठी मईया के गीत 'पहिले पहिल छठी मइया' को साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज इस महापर्व पर मैं आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।'


 


यह खबर भी पढ़ें: इटली के बाद अब भारत के इस राज्य में होगी 'कॉकटेल 2' की शूटिंग, रश्मिका ने दी अपडेट; इन कलाकारों की तारीफ की

72 साल में हुई थी शारदा सिन्हा की मौत
शारदा सिन्हा, जिन्हें प्यार से "बिहार कोकिला" के नाम से जाना जाता था। वो भारतीय संगीत जगत की एक जानी-मानी हस्ती थीं, जिन्हें भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत में उनके गहन योगदान के लिए जाना जाता है। 72 वर्षीय सिन्हा का 5 नवंबर, 2024 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed